पुलिसकर्मियों के दामन पर दाग, बेटों के हमले में युवक का हाथ उड़ा

मुरादाबाद में बमबाजी और फायरिंग : पुलिसकर्मियों के दामन पर दाग, बेटों के हमले में युवक का हाथ उड़ा

पुलिसकर्मियों के दामन पर दाग, बेटों के हमले में युवक का हाथ उड़ा

Google Image | Symbloic Image

Moradabad News : पीलीकोठी के पास शुक्रवार देर रात मामूली सी बात को लेकर को युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। इस दौरान सरेराह बमबारी और फायरिंग भी हुई। दोनों पक्षों के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक के हाथ के चिथड़े उड़ गए हैं। दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। एसएसपी के बंगले से चंद कदम की दूरी पर हुई इस घटना की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। मामला पुलिस परिवार से जुड़ा था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा है। 

देर तक होती रही फायरिंग
सिविल लाइंस क्षेत्र के बंगला गांव निवासी विष्णु ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने भाई बॉबी के जन्मदिन की पार्टी करके घर लौट रहा था। उनके साथ तीन दोस्त भी थे। इस दौरान पीलीकोठी के पास मॉडल शाप के सामने सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले सनी गुर्जर और उनके तीन दोस्तों से उनका विवाद हो गया था। बात बढ़ी तो मारपीट हो गयी। आरोप है कि युवकों के पास देसी बम भी थे। उन्होंने बम फेंके और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। बम से हमले में विष्णु और उसका साथी सुमित उर्फ पीयूष प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। विष्णु का कहना है कि उन पर काफी देर तक फायरिंग की गयी। 

पुलिसकर्मियों के बेटे हैं हमलावर 
हमला करने वाले पुलिसकर्मियों के बेटे हैं। इनमें एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर का भी बेटा है। युवकों के बीच बमबारी और फायरिंग में दोनों पक्षों के दो युवकों को गंभीर चोटें लगी हैं। पीयूष के हाथ के चिथड़े उड़ गए हैं। उसे एम्स के लिए रेफर किया गया है। पिता पप्पू प्रजापति ने बताया कि पीयूष काशीपुर में चश्मे की दुकान पर काम करता है। घटना के समय वह ट्रेन से उतरने के बाद बाइक से अपने घर आ रहा था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात दीपक उर्फ दीपू यादव, ललित और अर्जुन वोरा को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.