1500 करोड़ में तैयार हुआ डिफेंस कॉरिडोर, पूरे देश में होगी हथियारों की सप्लाई

विकास के बाद यूपी बनेगी AK-47 और तोप की नगरी : 1500 करोड़ में तैयार हुआ डिफेंस कॉरिडोर, पूरे देश में होगी हथियारों की सप्लाई

1500 करोड़ में तैयार हुआ डिफेंस कॉरिडोर, पूरे देश में होगी हथियारों की सप्लाई

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Uttar Pradesh : कानपुर में अडानी डिफेंस ग्रुप का डिफेंस कॉरिडोर की पहली यूनिट बनकर तैयार हो गई है। बीते 27 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस फैक्ट्री में अडाणी ग्रुप ने 1500 करोड़ का निवेश किया है। इसमें हल्के एयरक्राफ्ट, तोप, AK-47, कार्बाइन, पिस्टल, ड्रोन और स्नाइपर राइफल जैसे 41 हथियार बनाए जाएंगे। इसमें इजराइल की तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा।

पूरे देश में सप्लाई होंगे हथियार
अडानी डिफेंस ग्रुप का डिफेंस कॉरिडोर पूरे एशिया का सबसे बड़ा एम्यूनेशन कॉम्प्लेक्स है। अब यहां से पूरे विश्व में हथियारों और कारतूसों की सप्लाई की भी जाएगी। उद्घाटन के समय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए दूसरे पर निर्भर नहीं रहा जा सकता। ऑपरेशनल तैयारियों के लिए जरूरी है कि हथियार और गोला-बारूद उत्पादन में देश की क्षमता बढ़ाई जाए। भारत के पास हथियार और गोला-बारूद का बड़ा स्टॉक है। ये 175 किस्म के हैं और इनमें 134 प्रकार के हथियार-गोला बारूद का स्वदेशीकरण हो चुका है।

इसी महीने शुरू होगा उत्पादन
अडाणी डिफेंस के चेयरमैन और सीईओ आशीष राजवंशी ने बताया कि भारतीय सेना के लिए जरूरत का सभी हथियार अडाणी ग्रुप बनाएगा। फर्स्ट फेज में स्माल वेपंस और कोरटेज बनाए जा रहे हैं। सेकेंड फेज में लार्ज और फिर थर्ड फेज में मिसाइल जैसे हैवी हथियार बनाए जाएंगे। देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के रक्षा निर्माता अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के आयुध और मिसाइलों के निर्माण के लिए दो मेगा प्लांट्स में मार्च से उत्पादन शुरू होने लगेगा। 

ऐसे 41 हथियार बनाए जाएंगे
देश में निजी क्षेत्र में अपनी तरह का यह पहला अत्याधुनिक प्लांट्स रक्षा के क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और तकनीकी प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। डिफेंस कॉरिडोर में कम रेंज की मिसाइल, हल्के एयरक्राफ्ट, तोप, एके-47, कार्बाइन, स्नाइपर रायफल समेत 41 हथियार बनाए जाएंगे। इसमें इजरायल की तकनीकि का इस्तेमाल किया गया है। सोमवार दोपहर सीएम डिफेंस कॉरिडोर में बने हैलीपैड में उतरे। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटे तक कॉरिडोर परिसर में मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.