आगरा में अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद कप्तान पर गिरी गाज, 14 आईपीएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल

Uttar Pradesh : आगरा में अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद कप्तान पर गिरी गाज, 14 आईपीएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल

आगरा में अरुण वाल्मीकि की मौत के बाद कप्तान पर गिरी गाज, 14 आईपीएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल

Google Image | अफसरों का हुआ तबादला

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते शनिवार को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। बता दें कि सहारनपुर के नए कप्तान आकाश तोमर होंगे,आजमगढ़ के कप्तान अनुराग आर्य बने,अनुराग वत्स बाराबंकी कप्तान बने, अंकुर अग्रवाल चंदौली को कप्तान बना दिया गया है। वहीं आगरा में हुए अरुण वाल्मीकि की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हुए थे। इसी को देखते हुए आगरा एसएसपी मुनिराज पर तबादले की तलवार लटकी हुई थी। इसी को देखते हुए मुनिराज को भी आगरा कप्तान की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। 

 इन अफसरों का हुआ तबादला
अनुराग वत्स एसपी बाराबंकी बनाये गए, सुधीर कुमार सिंह एसएसपी आगरा, अनुराग आर्य एसपी आजमगढ, आकाश तोमर एसएसपी सहारनपुर, दिनेश त्रिपाठी एसपी उन्नाव, अंकुर अग्रवाल एसपी चंदौली, जयप्रकाश सिंह एसएसपी इटावा, मुनिराज एसपी चुनाव सेल, एस चिनप्पा एसपी वीआईपी सुरक्षा, बृजेश कुमार सिंह एसपी एटीएस, अविनाश पांडे पीएसी अलीगढ़, यमुना प्रसाद एसपी इंटेलिजेंस बरेली, और अमित कुमार को डीसीपी नोएडा बनाया गया। 

चुनाव से पहले होने है अधिकारियों के तबादले
 बीते कुछ दिन पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय शुक्ला ने निर्देश जारी किये थे। आयोग ने लम्बे समय से तैनात अधिकारियों / कर्मचारियों को लेकर चुनाव आयोग ने तत्काल हटाने के निर्देश जारी किए थे। एक जिले में 3-4 वर्ष पूरा कर चुके अफ़सर हटाए जाएगें। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर तबादले किये जायेंगे। बता दें कि 31 मई 2022 तक जिन अफसरों का एक ही जिले में 3 साल पूरा हो रहा है ऐसे अफसरों को उस जिले से हटा दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.