ठाकुरों के बाद अलीगढ़ में ब्राह्मणों की महापंचायत, सतीश गौतम के खिलाफ खोला मोर्चा

लोकसभा चुनाव 2024 : ठाकुरों के बाद अलीगढ़ में ब्राह्मणों की महापंचायत, सतीश गौतम के खिलाफ खोला मोर्चा

ठाकुरों के बाद अलीगढ़ में ब्राह्मणों की महापंचायत, सतीश गौतम के खिलाफ खोला मोर्चा

Google Photo | सतीश गौतम

Aligarh News : लोकसभा चुनाव का पहला चरण का मतदान जारी है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। वेस्ट यूपी में राजपूत समाज बीजेपी से नाराज है। इस बीच अलीगढ़ में ठाकुर समाज के बाद ब्राह्मण वोटर ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  ब्राह्मण समाज ने धर्म समाज महाविद्यालय के सभागार में कुटुंब सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं ने सतीश गौतम को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर आपत्ति जताई और उन्हें वोट न देने का निर्णय लिया है।

"गुंडे और अपराधियों को संसद न भेजा जाए"
अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने कहा, "यह राजनीतिक सम्मेलन नहीं, ब्राह्मणों की महापंचायत है। सपा-बसपा-कांग्रेस-बीजेपी किसी की भी राय से हमें कोई लेना-देना नहीं।" उन्होंने कहा कि इस बार ऐसे प्रत्याशी को चुना जाए जो समाजसेवी हों, गुंडे और अपराधियों को संसद न भेजा जाए। इस बार जो सांसद पद की गरिमा बनाएगा, उसी का समर्थन किया जाएगा। समाज में ब्राह्मणों की भूमिका बढ़ी है और देश की किसी भी समस्या का हल ब्राह्मणों ने ही निकाला है।

सतीश गौतम का विरोध
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा अन्नू ने बताया कि ब्राह्मण समाज के अस्तित्व को बचाने के लिए सम्मेलन हुआ है। उन्होंने कहा कि जो सर्व समाज को अपने साथ लेकर चले वह ब्राह्मण है। भाजपा से कोई गिला नहीं, बस व्यक्ति विशेष यानी सतीश गौतम का विरोध है, क्योंकि उनकी तरफ से ब्राह्मणों के लिए कुछ भी नहीं किया गया।

बसपा प्रत्याशी को दिया समर्थक
पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने कहा, "ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में निर्णय लिया गया है कि लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी को वोट देकर लोकसभा चुनाव में कामयाब बनाएंगे। भाजपा प्रत्याशी का कोई कैरेक्टर नहीं है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.