शांत पड़े बीहड़ों से फिर डकैतों की आहट, गिरोह में 5 दस्यु सुंदरियां भी

Agra News : शांत पड़े बीहड़ों से फिर डकैतों की आहट, गिरोह में 5 दस्यु सुंदरियां भी

शांत पड़े बीहड़ों से फिर डकैतों की आहट, गिरोह में 5 दस्यु सुंदरियां भी

Tricity Today | एक फिर से आगरा देहात क्षेत्र के बीहड़ों से डकैतों की आहट सुनाई देने लगी है।

Agra News : दस्यु डकैत निर्भया गुर्जर के खात्मे के बाद एक फिर से आगरा देहात क्षेत्र के बीहड़ों से डकैतों की आहट सुनाई देने लगी है। ताजा मामला थाना पिनाहट क्षेत्र  के अतंर्गत पड़ने वाले बीहड़ों से सामने आया है। मामला उस समय प्रकाश में आया जब गांव पडुआपुरा का एक युवक घने बीहड़ में लकड़ी काटने गया था। इस दौरान 15 सदस्यों वाले दस्यु डकैतों के गिरोह ने उसे पकड़ लिया। डकैतों ने युवक की बंदूक के बटों और बैल्टों से जमकर पिटाई की। और गिरोह जगंल में चला गया। घायल युवक ने घटना से ग्रामीण को अवगत कराया और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना पिनाहट पुलिस को कांबिंग करने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

पुलिस पहुंची नहीं, ग्रामीणों ने छाना जंगल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव पडुआपुरा निवासी युवक सिंटू पुत्र राजदर बृहस्पतिवार को चंबल के बीहड़ में लकड़ी काटने गया था। तभी घने बीहड में लकड़ी काटने के दौरान एक 15 सदस्यों वाला दस्यु डकैतों का गिरोह बैठा दिखाई दिया। जिसमें 5 दस्यु सुंदरिया भी शामिल थीं। गिरोह के सदस्यों ने युवक को पकड़ लिया और पूछताछ करते हुए बेल्ट एवं बंदूक की बटों से जमकर पिटाई कर दी। दस्यु सुंदरियों द्वारा बेवजह युवक को बुरी तरह से बटों से मारा गया और उसे मरणासन्न हालत में जंगल में छोड़कर चले गए। देस्यू गिरोह से पिटने के बाद घायल युवक घर पहुंचा और घटना से परिजनों को अवगत कराया। दस्यू गिरोह के पिनाहट में होने की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। तो ग्रामीणों ने एकत्रित होकर लाठी डंडे, कुल्हाड़ी, बल्लम, बंदूकें आदि हथियार लेकर चंबल के बीहड में गिरोह की तलाश में निकल पड़े, लेकिन गिरोह का पता नहीं चल सका।

देर शाम तक चला सर्च अभियान
शुक्रवार को पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और पिनाहट पुलिस को कांबिग के आदेश दिए। जिस पर थाना प्रभारी पिनाहट नीरज पंवार ने पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों के साथ हथियार लेकर चंबल के बीहड़ में करीब 5 किलोमीटर दूर तक कांबिंग की गई। बीहड़ को पूरी तरह से खंगाला गया, किन्तु दस्यु गिरोह का कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम तक पुलिस लगातार बीहड़ को खंगालती नजर आई। पीड़ित युवक द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात दस्यु गैंग के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा
ग्रामीणों में चर्चा है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव के चलते घने जंगलों से निकल कर दस्यु गिरोह ने आगरा में चंबल के बीहड में दस्तक दी है। जिससे दस्यू गिरोह पुलिस के चंगुल में न आ सके। वहीं इस संबंध में उपायुक्त पूर्वी सोमेंद्र मीणा का कहना है कि शिकायत के आधार पर जानकारी की गई है, लेकिन देहात क्षेत्र में दस्यू गिरोह के होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। बावजूद इसके एहतियात के तौर पर पुलिस द्वारा सघन तलाशी एवं कांबिंग की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.