अखिलेश बोले - भाजपा अपनी जमीन खोती जा रही है, आत्ममुग्ध हो गई है सरकार

राजनीतिक वार : अखिलेश बोले - भाजपा अपनी जमीन खोती जा रही है, आत्ममुग्ध हो गई है सरकार

अखिलेश बोले - भाजपा अपनी जमीन खोती जा रही है, आत्ममुग्ध हो गई है सरकार

Google Image | Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि देश में मुख्यमंत्रियों की सूची में योगी आदित्यनाथ दसवें स्थान पर भी नहीं है। अखिलेश यादव हर मौके पर सरकार पर कटाक्ष करते रहते हैं। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्रियों के कामकाज की सूची के हिसाब से उनकी रैंकिंग में योगी को स्थान नहीं मिलने पर निशाना साधा है। यह रैंकिग एक न्यूज चैनल और एक निजी सर्वे एजेंसी ने तैयार की है। भाजपा की तरफ से इस पर अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के वादों और प्रशासन में सुशासन के दावों की पोल खुलने लगी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्टार प्रचारक का तमगा भी फीका पड़ने लगा है। किसानों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। क्योंकि, किसानों को पूरा विश्वास हो चला है कि उनके साथ किए गए वादे कभी पूरे नहीं होंगे।  किसान को फसल की लागत का उचित मूल्य नहीं मिला। एक सर्वे में यह पता चला है कि मुख्यमंत्रियों के कामकाज की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का दसवां नम्बर भी नहीं है। इस सर्वे से साफ है कि भाजपा के मुख्यमंत्री अपनी जमीन खोते जा रहे हैं। 

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री अब तक अपनी प्रशंसा में जो दावे करते रहे हैं, उनकी कलई भी इस सर्वेक्षण से खुल गई है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासन काल में किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। किसानों को न तो धान का समर्थन मूल्य मिला है, और न हीं समय से उसका भुगतान हुआ है। कृषकों को धान 900 से 1100 रुपये में बेचना पड़ा है। सरकार ने सिर्फ 6 फीसदी धान ही एमएसपी से  खरीदा है। बाकी बिचौलिये ले गये। सरकार किसानों को झूठे आंकड़ों से भ्रमित कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.