अखिलेश यादव ने बनाई नई विंग, दलितों को जोड़ने की तैयारी, जानिए किसको बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

विधानसभा चुनाव 2022 : अखिलेश यादव ने बनाई नई विंग, दलितों को जोड़ने की तैयारी, जानिए किसको बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

 अखिलेश यादव ने बनाई नई विंग, दलितों को जोड़ने की तैयारी, जानिए किसको बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष

Tricity Today | अखिलेश यादव

Lucknow News : आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी ने दलितों को जोड़ने के लिए एक नई विंग बनाई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बाबा साहब वाहिनी बनाई है। शुक्रवार देर रात अखिलेश ने पत्र जारी कर इसकी घोषणा की है। इस विंग के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती को बनाया है। बता दें कि बहुजन समाज पार्टी से सपा में आए दलित नेताओं के सुझाव पर इस वाहिनी का गठन किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य दलित वोटर्स को अपनी तरफ जोड़ने का काम होगा।

सपा की 5वी विंग तैयार
सपा द्वारा जारी किए गए पत्र में यह लिखा है कि समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मिठाई लाल भारती को नियुक्त किया जाता है। अखिलेश यादव ने आदेश देते हुए कहा है कि वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी पार्टी संविधान के अनुसार गठित करने का कष्ट करें। इसको जोड़कर सपा ने अपनी कुल 5 विंग तैयार कर लिए हैं। जिसमें समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी, समाजवादी छात्र सभा, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड और अब समाजवादी बाबा साहब वाहिनी की स्थापना की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.