सपा में शामिल हुए तमाम दिग्गज नेता, अखिलेश बोले- यूपी में भाजपा का होने जा रहा सफाया

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा में शामिल हुए तमाम दिग्गज नेता, अखिलेश बोले- यूपी में भाजपा का होने जा रहा सफाया

सपा में शामिल हुए तमाम दिग्गज नेता, अखिलेश बोले- यूपी में भाजपा का होने जा रहा सफाया

Tricity Today | प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए तमाम नेताओं को अपने साथ जोड़ने का काम कर रही है। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, भाजपा सांसद जयप्रकाश के भतीजे जितेंद्र निषाद, बसपा के जयचन्द्र निषाद, अपना दल के जितेंद्र सिंह कटियार, यशवीर सिंह, केशरिया हिन्दू पार्टी के रजत और गोंडा के बड़े नेता कलाम मलिक सहित तमाम नेताओं को सपा की सदस्यता ग्रहण करायी। इसके पहले अखिलेश यादव ने राजेश यादव,हफीज किदवई एवं डॉ. नरेंद्र संगम शाक्य की पुस्तकों और गजेन्द्र मिश्रा की मासिक पत्रिका का विमोचन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर यूनिवर्सिटी नहीं बना पाई भाजपा
अखिलेश यादव ने सपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। सरकार आज भी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर यूनिवर्सिटी नही बना पायी है। अभी तक बटेश्वर में एक भी काम नहीं हुआ है। कोई काम पूरा नही हुआ है। सपा सरकार बनेगी तो बटेश्वर में विकास होगा। उन्होंने कहा कि चार साल पहले योगी जी के कार्यक्रम से पहले साबुन शैम्पू बंटवाया गया था।

दूसरे राज्यों के विकास कार्य चुरा रही सरकार
अखिलेश ने कहा कि भाजपा की सरकार का जाना तय है और इसीलिए इनके मुखिया की भाषा बदल गयी है। हर वर्ग के लोग भाजपा सरकार से दुखी हैं। अभी तक सरकार नाम बदल रही थी, रंग बदल रही थी, अब तो दूसरे राज्यों के विकास कार्य भी चुरा ले रही है। अयोध्या के किसानों ने अपनी बातों को रखते हुए जिला प्रशासन अयोध्या पर आरोप लगाया और अखिलेश यादव से मदद मांगी।सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार में उनके लोगों को भी सम्मान नही दिया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.