अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया, आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी

अरविंद केजरीवाल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया, आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी

अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया, आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी

Google Image | अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि यूपी में सुशासन नहीं है। कोरोना मैनेजमेंट सही ढंग से नहीं किया गया है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन पर लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख क्यों करना पड़ता है? और कहा कि 'मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधा राज्य में भी मुहैया कराई जा सकती है। केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास वहां की ''गंदी राजनीति और ''भ्रष्ट नेताओं की वजह से रुक गया है।

उन्होंने कहा कि आप ईमानदार सोच पैदा करेगी और यह साबित करेगी कि शासन सीमित संसाधनों का मोहताज नहीं है। उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा, राज्य की राजनीति में ईमानदारी की कमी है। उत्तर प्रदेश का विकास वहां की गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं की वजह से रुक गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.