प्लास्टिक बैग लेकर निकले तो आपको लगेगा जुर्माना और इन्हें मिलेगा ईनाम

यूपी वालों सावधान! प्लास्टिक बैग लेकर निकले तो आपको लगेगा जुर्माना और इन्हें मिलेगा ईनाम

प्लास्टिक बैग लेकर निकले तो आपको लगेगा जुर्माना और इन्हें मिलेगा ईनाम

Google Image | 25 सितंबर तक प्रदेश में चलाया जाएगा प्रतिबंधित प्लास्टिक अभियान

  • प्लास्टिक के खिलाफ उत्तर प्रदेश में अगले एक महीने यानि 25 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा
  • प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन और परिवहन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी
  • सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में यह अभियान चल रहा है
Lucknow : प्रतिबंधित प्लास्टिक का बैग लेकर घर या बाजार से निकले तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसी तरह किसी दुकानदार के यहां सिंगल यूज प्लास्टिक मिला तो उस पर भी गाज गिरेगी। प्लास्टिक के खिलाफ उत्तर प्रदेश में अगले एक महीने यानि 25 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन और परिवहन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निकाय विभाग की निदेशक नेहा शर्मा ने शुक्रवार को यह आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में यह अभियान चल रहा है। जो नगर निकाय अच्छा काम करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ शुरू हुआ अभियान
सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के बाद भी हानिकारक प्लास्टिक का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए नगर विकास विभाग ने बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान एक महीने यानि 25 सितंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, उत्पादन और परिवहन रोकने के लिए कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।अभियान में सर्वाधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

नेहा शर्मा ने अधिकारियों को दिए निर्देश
स्थानीय निकाय निदेशलय की निदेशक नेहा शर्मा ने अधिकारियों को इस संबंध में भेजे गए निर्देश में कहा है कि प्रदेश में 1 जुलाई 2022 से 100 माइक्रोन से कम एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बावजूद प्रदेश में प्रतिबंध प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  25 अगस्त से 25 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के आलावा आम लोगों को  इसका इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले निकायों को पुरस्कृत किया जाएगा। ऑनलाइन और पूर्व में बनाए गए एप पर आने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.