शादी से पहले दूल्हे ने खाई हवालात की हवा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानिए पूरा मामला

आगरा : शादी से पहले दूल्हे ने खाई हवालात की हवा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानिए पूरा मामला

शादी से पहले दूल्हे ने खाई हवालात की हवा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानिए पूरा मामला

Google Image | Symbolic Photo

Agra News : फिरोजाबाद में शादी समारोह के दौरान अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, द्वारचार के दौरान डांस को लेकर वर-वधू पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला। इस मामले में वर-वधू पक्ष के 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। झगड़े के कारण शादी समारोह की रस्में भी रुक गई। साथ ही वधू पक्ष में शादी करने से भी इनकार कर दिया। दोनों के बीच बैठकर बातचीत भी हुई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। बरात को बिना दुल्हन के ही वापस घर लौटना पड़ा। 

यह है पूरा मामला 
दरअसल, एटा जिला के थाना बागवाला निवासी ने अपनी बेटी की शादी उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बोधाश्रम रोड निवासी एक युवक के साथ तय की थी। शादी 20 जून को होनी थी। जिसके लिए दुल्हन पक्ष के लोग 20 जून को ही एटा से बोधाश्रम रोड स्थित धर्मशाला में आ गए थे। पूरे दिन शादी के बाकी रस्मों को पूरा करने के बाद जब रात को बरात घर के बाहर पहुंची, तो वे द्वारचार की तैयारियां करने लगे। जिस दौरान दूल्हे के डांस को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद वधू पक्ष के दो लोग और वर पक्ष से दूल्हा सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। 

बातचीत के बाद भी नहीं माने 
पुलिस द्वारा दूल्हा को गिरफ्तार करने की वजह से शादी की बाकी रस्मे में रुक गई। वहीं, इस सब के बाद लड़की वालों ने शादी करने से भी इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता करने के लिए बैठकर बातचीत भी कराई गई, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। लड़की वाले अपना सामान बांध वापस एटा चले गए। जिसके बाद वर पक्ष के लोगों को बिना दुल्हन के ही घर लौटना पड़ा। 

पुलिस का बयान 
उत्तर के थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि द्वारचार के समय वर-वधू पक्ष के लोगों का झगड़ा हो गया था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गए। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसमें पुलिस द्वारा दूल्हे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.