अश्लील वीडियो बनाकर दो हजार से ज्यादा युवकों को बनाया शिकार

मैरिज ब्यूरो के फ्रॉड का बड़ा खुलासा : अश्लील वीडियो बनाकर दो हजार से ज्यादा युवकों को बनाया शिकार

अश्लील वीडियो बनाकर दो हजार से ज्यादा युवकों को बनाया शिकार

Google Image | मैरिज ब्यूरो का खुलासा

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश किया है। मैरिज ब्यूरो का संचालन नीरज गर्ग और डिंपल करते थे। पुलिस ने दावा किया है कि इन दोनों का बड़ा नेटवर्क है। यह दोनों शादी की इच्छुक लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। बाद में अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। 

सिपाही को सादे कपड़े पहना कर भेजा मैरिज ब्यूरो ऑफिस 
एसपी क्राइम को करीबन 10 दिन पहले इस फर्जी मैरिज ब्यूरो की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने प्लान बनाते हुए एक सिपाही को सादे कपड़े पहनाकर मैरिज ब्यूरो के ऑफिस में भेजा गया सिपाही ने ऑफिस में जाकर खुदको शादी के लिए इच्छुक बताया जिसके बाद वहां पर सिपाही से रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर 8500 रुपए लिए जाए। 

मोबाइल खरीदने के लिए 10 हजार की मांग की 
रजिस्ट्रेशन के करीब 2 दिन बाद सिपाही के पास एक युवती का फोन आया। युवती ने सिपाही से मोबाइल खरीदने के लिए 10 हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने सारी जानकारी जुटाने के बाद शुक्रवार को फर्जी मैरिज ब्यूरो पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 10 युवतियाँ भी पकड़ी गई। 

नकली परिजनों से मिलवाते थे आरोपी 
पकड़ी गई युवतियो के फोन की जांच की गई तो नृत्य और फैशन शो की वीडियो मिली। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी शिकार बनाए गए लोगों को युवतियों के नकली परिजनों से भी मिलवाते थे। यह लोग शादी के लिए इच्छुक युवकों को अपना शिकार बनाते थे। जिसके बाद लड़कियां अपने प्रेम जाल में फंसाती थी। यह लोग करीब दो हजार से अधिक युवकों को अपना शिकार बना चुके हैं। 

दूर दराज के लोगों को बनाते थे ठगी का शिकार 
लड़कियां युवकों को पहले विश्वास दिलाती थी। उसके बाद में अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। इसके बाद अगर पीड़ित मैरिज ब्यूरो में शिकायत करते थे, तो डिंपल उनके साथ गाली गलौज करती थी। यह गिरोह लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे ताकि वह ऑफिस तक नहीं पहुंच सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.