झांसी में 10 मृत कौए मिलने से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमें लोग

Bird Flue : झांसी में 10 मृत कौए मिलने से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमें लोग

झांसी में 10 मृत कौए मिलने से हड़कंप, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमें लोग

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में गुरुवार की सुबह 10 मृत कौवे मिले। इसके बाद से प्रशासन सतर्क है। झांसी के प्रेमनगर थानाक्षेत्र के एक चर्च परिसर में गुरुवार की कौवे मृत पाए गए। जैसे ही इलाके में यह खबर फैली, लोगों में दहशत मच गई। बताते चलें कि देश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, केरल समेत करीब दर्जन भर राज्यों में बर्ड फ्लू के केस मिले हैं। ज्यादा असर कौवों पर दिखाई दे रहा है। पूरे देश में हाई अलर्ट जारी है।

चर्च में फादर सदानंद ने बताया कि सुबह आठ से दस कौए खुले परिसर में मृत पाये गये। फादर ने इसकी सूचना वॉर्ड नंबर-29 से पार्षद भरत सेन और स्वास्थ्य विभाग को दी। 27 दिसम्बर से इलाके में एक-दो कौओं की मौतें सामने आ रही थीं, पर लोगों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लोंगो को लगा कि ठंड के कारण ऐसा हो रहा होगा। पर गुरुवार की सुबह एक साथ दस मृत कौओं के मिलने के बाद लोगों का ध्यान इधर गया। 

पार्षद भरत सेन ने बताया कि फादर सदानंद ने उन्हें कौओं की मौत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। चर्च परिसर में एक स्कूल और कब्रिस्तान भी है। चर्च उनके वार्ड से सटा हुआ है। उन्हेोंने जिला पशु चिकित्साधिकारी योगेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मृत कौओं को ऑब्जरवेट्री में लाया गया। टीम कौओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पक्षी के बाहरी मुआयने से अगर बर्ड फ्लू के लक्षण नजर आते हैं, तो पांच मृत पक्षियों और पांच मारे गये पक्षियों के सैंपल जांच के लिए हाई सिक्योरिटी लैब, भोपाल में भेजे जाते हैं।

 बर्ड फ्लू की फाइनल रिपोर्ट भोपाल से ही मिलती है। जिस जगह से बर्ड फ्लू की आशंका में सैंपल लिए जाते हैं, उस क्षेत्र के आसपास रहने वालों को बाहर नहीं जाने की सलाह दी जाती है। जिले के सीमावर्ती मध्य प्रदेश के दतिया में बर्ड फ्लू की मामले मिलने के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया जा चुका है। जांच के लिए 23 टीमों को गठन किया गया है। सभी टीमें लगातार इलाके में घूमकर हालात पर पैनी नजर बनाये हुए हैं। वन विभाग और पुलिस विभाग को भी सूचित कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.