भाजपा ने मेनका के साथ लिया रामजी का भी सहारा, यूपी की इन 13 सीटों पर उतारे धुरंधर, देखिए लिस्ट

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा ने मेनका के साथ लिया रामजी का भी सहारा, यूपी की इन 13 सीटों पर उतारे धुरंधर, देखिए लिस्ट

भाजपा ने मेनका के साथ लिया रामजी का भी सहारा, यूपी की इन 13 सीटों पर उतारे धुरंधर, देखिए लिस्ट

Tricity Today | जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह

Uttar Pradesh News : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने गाजियाबाद और मेरठ समेत उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट से अपने सांसद प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी ने जनरल वीके सिंह का टिकट काट दिया। 

जनरल वीके सिंह को नहीं मिला टिकट 
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार जनरल वीके सिंह का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद लोकसभा सीट से विधायक अतुल गर्ग को भाजपा ने मैदान में खड़ा किया है। जनरल वीके सिंह लगातार दो बार से सांसद थे, लेकिन अबकी बार भारतीय जनता पार्टी ने उनका टिकट नहीं दिया। वहीं दूसरी तरफ लिस्ट जारी होने से कुछ समय पहले जनरल वीके सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ना चाहते। 

इन 13 लोकसभा सीट से खड़े किए उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश में 13 लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें गाजियाबाद के समेत मेरठ, अलीगढ़, हाथरस, बदायूं, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत, सुल्तानपुर, कानपुर, बाराबंकी और बहराइच सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। मेरठ लोकसभा सीट से रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को प्रत्याशी बनाया है।

मेनका गांधी को इस सीट में मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने वेस्ट यूपी की सहारनपुर लोकसभा सीट से राघव लखनपाल को उम्मीदवार बनाया है। मुरादाबाद लोकसभा सीट से सर्वेश सिंह, अलीगढ़ से सतीश गौतम, हाथरस से अनूप बाल्मीकि, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बाराबंकी से राजरानी रावत और बहराइच से डॉक्टर अरविंद गॉड को टिकट दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.