दिनदहाड़े हुई वारदात से सहमा जिला, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी...

यूपी में भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या : दिनदहाड़े हुई वारदात से सहमा जिला, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी...

दिनदहाड़े हुई वारदात से सहमा जिला, बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी...

Tricity Today | यूपी में भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। जौनपुर जिले के सिकरारा थान क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में गुरुवार की सुबह एक बड़ी वारदात हुई। ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भाजपा जिला महामंत्री प्रमोद कुमार यादव की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैसे दिया वारदात को अंजाम
गुरुवार की सुबह 52 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव अपने घर से कार लेकर निकले थे। तभी अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें शादी का कार्ड देने के बहाने रोक लिया और गोली मार दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत तमाम पार्टी के नेता जिला अस्पताल पहुंचे।

आईपीएस डॉ.अजय पाल शर्मा का बयान
इस घटना में पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर गांव में भाजपा नेता को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिनको जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना को वर्कआउट करने के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। कुछ लोग संदिग्ध हैं, जिन पर भी काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी रंजिश का कोई एंगल सामने नहीं आया है। दो बाइक पर तीन हमलावर आए थे, जिनमें से दो एक पर थे और एक अकेले बाइक पर था। हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

वर्ष 2012 में भाजपा के टिकट पर भरा था पर्चा
प्रमोद यादव पूर्व में बसपा सांसद धनंजय सिंह की दूसरी पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ वर्ष 2012 में चुनाव का पर्चा भरा था, लेकिन फोटो कॉपी से पर्चा भरने की वजह से उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था। फिर समाजवादी पार्टी के नेता पारस नाथ यादव भी चुनाव मैदान में थे और उन्होंने जीत हासिल की थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.