17 साल की छात्रा को 45 वर्षीय टीचर से हुआ प्यार, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश

Saharanpur : 17 साल की छात्रा को 45 वर्षीय टीचर से हुआ प्यार, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश

17 साल की छात्रा को 45 वर्षीय टीचर से हुआ प्यार, पेड़ से लटकी मिली दोनों की लाश

Tricity Today | फंदे से लटके हुए मिले टीचर-स्टूडेंट के शव

Saharanpur : सहारनपुर के बिहारीगढ़ के जंगल में टीचर-स्टूडेंट के शव फंदे से लटके हुए मिले हैं। टीचर 2 बच्चों का पिता था और वह 17 दिन पहले नाबालिक स्टूडेंट को लेकर भागा था। दोनों नांगल के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है, लेकिन यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। 

45 वर्ष के वीरेंद्र का, 17 वर्ष की स्टूडेंट से था अफेयर 
मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय वीरेंद्र रसूलपुर खेड़ी में सिडकी के एक इंटर कॉलेज में टीचर था। उसी स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 17 साल की लड़की से वीरेंद्र का अफेयर चल रहा था। बीते 3 सितंबर की रात को दोनों अचानक लापता हो गए थे। लड़की के पिता ने टीचर के खिलाफ थाना नांगल में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन काफी तलाशने के बाद दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।

पेड़ पर लटका हुआ मिला टीचर और लड़की का शव
मंगलवार की देर रात को लगभग 9 बजे पुलिस को मोहंड के जंगल में दो शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसएसपी और आला अफसर मौके पर पहुंचे। वहां पर दोनों की लाश फांसी पर लटकी मिली है। पुलिस को कुछ ही दूरी पर एक बाइक भी मिली। जो मृतक की बताई जा रही हैं। पुलिस को दोनों की पहचान बाइक से ही हुई। दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई हैं। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

4 महीने पहले भी हुए थे दोनों गायब 
पुलिस की जांच में पता चला है कि 4 महीने पहले भी दोनों गायब हो गए थे। उस समय पुलिस ने दोनों को 24 घंटे के अंदर तलाश लिया था। छात्रा के बयान भी दर्ज कराए गए थे। उसमें छात्रा ने अपनी मर्जी से जाना बताया था। अपने अपहरण से इंकार कर दिया था। दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों के परिजन काफी परेशान थे। छात्रा के परिजनों ने टीचर के घर जाकर हंगामा भी किया था। 

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि नाबालिग और टीचर दोनों 3 सितंबर से गायब थे। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.