अस्थि विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बस ट्रैक्टर से टकराई, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

मथुरा में भीषण सड़क हादसा : अस्थि विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बस ट्रैक्टर से टकराई, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

अस्थि विसर्जित कर लौट रहे लोगों की बस ट्रैक्टर से टकराई, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Google Photo | Symbolic

Mathura News : मथुरा के सोरों जी घाट पर अस्थि विसर्जित करके अपने गांव लौट रहे लोगों की बस मथुरा रोड पर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। यहां दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास बस एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से हादसे में घायल हुए 10 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सात लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि हादसे के दौरान बस में 35 से अधिक लोग सवार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मथुरा रोड पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के नई के नगला गांव में राजवीर सिंह का परिवार रहता है। बताया गया है कि बीती 23 नवंबर को राजवीर सिंह के पिता भगवान सिंह का निधन हो गया था। उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव जिला मथुरा के थाना मगोर्रा के गांव कोसी खुर्द में किया था। सोमवार को वह अपने पैतृक गांव से अपने दिवंगत पिता की अस्थियां सोरों में विसर्जित करने के लिए गए थे। अस्थि विसर्जित करने के बाद वह बस के द्वारा अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। बताया गया है कि जब उनकी बस मथुरा रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पहुंची, तभी अचानक बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे के कारण बस में सवार लगभग 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एक लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

काफी देर बाद पहुंची एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, इस सड़क हादसे में बस में सवार थाना सदर कोतवाली, नाई का नगला निवासी सीमा, मधु, प्रकाशवीर, राजकुमार, जीतू, चंद्रवीर, राजकुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि तीन लोग चोटिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि घटना के बाद एंबुलेंस को कई बार फोन किया गया, मगर काफी देर बाद एंबुलेंस पहुंची। जिसके कारण घायलों को परिजन ने अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.