कांग्रेसी दिग्गज प्रमोद तिवारी और एमएलए आराधना मिश्रा समेत 27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सांसद संगम लाल गुप्ता पिटाई मामला : कांग्रेसी दिग्गज प्रमोद तिवारी और एमएलए आराधना मिश्रा समेत 27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

कांग्रेसी दिग्गज प्रमोद तिवारी और एमएलए आराधना मिश्रा समेत 27 नामजद, 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Social Media | सांसद संगम लाल गुप्ता

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद संगम लाल गुप्ता की पिटाई के मामले में पांच अलग-अलग लोगों ने केस दर्ज कराया है। हालांकि इन सभी तहरीर में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी और एमएलए आराधना मिश्रा मोना को नामजद बनाया गया है। भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता आज थोड़ी देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ में मुलाकात करेंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी अपना प्रतापगढ़ का दौरा रद्द कर दिया है। दूसरी तरफ प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना पर केस दर्ज होने से कांग्रेसियों में आक्रोश है।

दरअसल शनिवार को भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया था। पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की। लेकिन भारी भीड़ के चलते उन्हें रोका नहीं जा सका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। सांसद ने कहा कि वह किसी तरह जान बचाकर निकले हैं। उन्होंने बताया, प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने वह जा रहे थे। इसी दौरान योजना बनाकर 50-60 लोग पहले से बैठे थे और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और गाड़ियां क्षतिग्रस्त की गईं। कोतवाल को भी पीटा गया। इसके बाद से तय था कि प्रमोद तिवारी समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज होगा। 

जानकारी के मुताबिक सांसद और समर्थकों की पिटाई के मामले में कांग्रेसी लीडर प्रमोद तिवारी, एमएलए आराधना मिश्रा मोना के खिलाफ अब तक 5 लोगों ने एससी-एसटी एक्ट, बलवा, लूट, हत्या का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। इसमें - 
  1. सांसद संगम लाल गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेसी दिग्गज प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्र मोना समेत 27 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
  2. देवेंद्र सिंह की तहरीर पर प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्र मोना समेत 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर हुई।
  3. अभिषेक मिश्र की शिकायत पर प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्र मोना समेत 7 नामजद और  2 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
  4. ओम प्रकाश पांडेय की शिकायत पर प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्र समेत 8 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज हुई। 
  5. सुरक्षा गार्ड कांस्टेबल सुनील कुमार की तहरीर पर प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्र मोना समेत  3 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.