मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया, बोले-‘ मिलकर कोरोना को हराएंगे’

राहतः मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया, बोले-‘ मिलकर कोरोना को हराएंगे’

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 500 बेड के कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया, बोले-‘ मिलकर कोरोना को हराएंगे’

Social Media | डॉक्टरों से मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी कोविड हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। डीआरडीओ ने इस अस्पताल को बनाया है। इस 500 बेड के हॉस्पिटल में वेंटिलेटर युक्त 150 बेड तथा शेष बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कोविड हॉस्पिटल के होल्डिंग एरिया, आईसीयू-1, आईसीयू-2, ऑक्सीजन बेड वाले वार्ड और फार्मेसी का जायजा लिया। 

उन्होंने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों से अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हॉस्पिटल के कमांड कक्ष का भी दौरा किया। वहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड बेड की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। एक दिन पहले ही लखनऊ के कैंसर संस्थान में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर युक्त 100 बेड के डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल को लोगों के लिए खोला गया था। 

आज से यह 500 बेड का यह हॉस्पिटल मरीजों की सेवा के लिए शुरू हो गया है। इस चिकित्सालय की स्थापना में प्रदेश सरकार ने हर सम्भव सहयोग प्रदान किया है। योगी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के आशाजनक परिणाम मिलने लगे हैं। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या पिछले 24 घण्टे में संक्रमण के नये मामलों की संख्या से अधिक रही है। 

उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक नियमित राउण्ड लें। मरीज के परिजनों को दिन में एक बार मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी जाए। उन्होंने आपदा की इस स्थिति में मरीजों तथा उनके परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किये जाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
p;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.