Social Media | शिलान्यास
Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनपद गोरखपुर में नगर निगम की 142 करोड़ रुपए की लागत की कुल 358 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 319 परियोजनाओं का शिलान्यास और 39 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने 38.22 करोड़ रुपए की लागत से गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित मल्टीस्टोरी पार्किंग का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के 51 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इनमें से 11 सफाई कर्मियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 21 लाभार्थियों को आवास की चाभी और प्रमाण पत्र वितरित किए।