सीएम योगी ने 37 करोड़ 36 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, वकीलों को भी दिया बड़ा तोहफा

गोरखपुर : सीएम योगी ने 37 करोड़ 36 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, वकीलों को भी दिया बड़ा तोहफा

सीएम योगी ने 37 करोड़ 36 लाख रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया, वकीलों को भी दिया बड़ा तोहफा

Tricity Today | सीएम योगी का गोरखपुर वासियों को तोहफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शनिवार को कैम्पियरगंज, जनपद गोरखपुर में 37 करोड़ 36 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैम्पियरगंज टाउन एरिया बन गया है, जिससे यहां विकास की गति और तेज होगी। 

उन्होंने कहा कि कैम्पियरगंज में पूर्व में शिलान्यास किए गए राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज का आज लोकार्पण हो रहा है। इसकी स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को शिक्षा के बेहतर और सुगम अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनके शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी। जंगल कौड़िया में डिग्री काॅलेज एवं स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। तहसील कैम्पियरगंज में अधिवक्ता चैम्बर्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। इसके निर्माण से अधिवक्तागण को सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वरासत अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एक समय-सीमा में वरासत के मामलों का समाधान होगा। इसके बाद पैमाइश का भी अभियान चलाया जाएगा, जिसमें राजस्व के अधिकारियों के साथ-साथ अधिवक्तागण, प्रबुद्ध समुदाय के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सरकार द्वारा स्वामित्व योजना का भी संचालन किया जा रहा है, जिसमें गरीब की निर्विवाद भूमि जहां उसका आवास है, उसको स्वामित्व प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता एक बार फिर से देश और दुनिया के सामने उभरकर आयी है। इस सम्बन्ध में किए गए नवीनतम सर्वे के आधार पर वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। इस उपलब्धि पर उन्होंने प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनन्दन किया। 

उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्विक प्रतिष्ठित संस्था माॅर्निंग कन्सल्ट ने अपने सर्वे में नेट एप्रूवल रेटिंग के आधार पर प्रधानमंत्री को विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता माना है, यह देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने 06 वर्ष के कार्यकाल में देश की 135 करोड़ जनता की खुशहाली के लिए लगातार कार्य किया है, उनके नेतृत्व में कोविड काल में देश ने कोरोना पर नियंत्रण पाने में अभूतपूर्व सफलता पाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश में लगातार विकास का कार्य कर रही है। विकास के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण होना चाहिए। जहां पर सकारात्मक सोच होगी, स्वाभाविक रूप से वहां पर विकास होगा। अगर नकारात्मक सोच होगी, तो व्यक्ति आगे नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि विकास ही रोजगार का आधार है। योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना ही प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। गन्ना किसानों का 112 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है। 03 करोड़ 75 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 15 लाख लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरी देने के साथ-साथ 1.50 करोड़ को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत देश का सर्वाेच्च सम्मान दिया है। 03 वर्षों में प्रदेश को पहला स्थान मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत 17 लाख 58 हजार शहरी गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक गरीबों को मकान देने का कार्य किया है। एक सप्ताह के अन्दर ही 7.50 लाख गरीबों को एक-एक आवास उपलब्ध कराने कार्य करने जा रहे हैं। कोरोना काल में गरीबों की खाद्यान्न उपलब्ध कराना, प्रदेशवासियों को सुरक्षित वापस लाकर उनके घरों तक पहुंचाया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.