लापरवाही मिलने पर लिए ताबड़तोड़ एक्शन, लगाया दो लाख का जुर्माना

मथुरा की सड़कों पर उतरी रितु माहेश्वरी : लापरवाही मिलने पर लिए ताबड़तोड़ एक्शन, लगाया दो लाख का जुर्माना

लापरवाही मिलने पर लिए ताबड़तोड़ एक्शन, लगाया दो लाख का जुर्माना

Tricity Today | मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Mathura News : मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलायुक्त महोदय ने वृंदावन में निर्मित किए जा रहे कॉम्युनिटी हॉल सेंटर का दौरा किया। इसमें हॉल, डोमेटरी रूम, प्राइवेट रूम और बैंकट हॉल शामिल हैं। उन्होंने बिल्डिंग की फिनिशिंग में कमी देखी और शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

टॉयलेट के निर्माण में मिली देरी
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर बन रहे सात पिंक टॉयलेट का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य में पीली ईंटों का उपयोग किया जा रहा था। मंडलायुक्त ने जनवरी से चल रहे तीन पिंक टॉयलेट के निर्माण में देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अनुबंधित एजेंसी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाने और 15 मई तक निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।
ईको-टूरिज्म हब पर दिया जोर
सौभरि वन के पास बन रहे कुंड की प्रगति पर भी नाखुशी जाहिर की गई। मंडलायुक्त ने संस्था पर जुर्माना लगाने, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सौभरी वन को ईको-टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए पौधारोपण, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने को कहा।

मल्टी-लेवल पार्किंग का निरीक्षण
मंडलायुक्त ने हनुमत विहार और गोविंद विहार आवासीय योजनाओं का दौरा किया। उन्होंने प्लॉट डिमार्केशन, डिस्प्ले बोर्ड और साइनेज लगाने के निर्देश दिए। रुकमणि विहार मल्टी-लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त ने ऑनलाइन बुकिंग, डिस्प्ले बोर्ड और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने पार्किंग की एकीकृत जानकारी सार्वजनिक डोमेन पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.