कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

प्रयागराज : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ की वीडियो कान्फ्रेंसिंग

Google Photo | Priyanka Gandhi

कांग्रेस पार्टी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण से बिगड़ रहे हालात पर कांग्रेस नेताओं से चर्चा की। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। प्रदेश के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति मेंं तैयार रहने को कहा है। उन्होंने प्रदेश के नेताओं को अपने क्षेत्रों पर नजर रखने और वहां की रिपोर्ट भी को देने को कहा है।

कांग्रेस पार्टी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आपात आनलाइन वर्चुअल मीटिंग के जरिये वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, विधायक, सभी मंडलों के प्रभारी और पूर्व सांसद सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसमें उन्होेंने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों को लेकर पैदा हुई गंभीर स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान श्रीमती गांधी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अमानवीयता अपने चरम पर है। प्रदेश में अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने की बजाय शमशान बढ़ाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार लोगों की जिंदगी से खेल रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता का हर संभव मदद करने का वादा करती है। पार्टी इसके लिए हमेशा से तैयार भी है।

जनता के सवालों के लिए लड़ें पार्टी नेता और कार्यकर्ता
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि यूपी की जनता के लिए लड़ें उनके सवालों को सरकार से पूछें और एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए कांग्रेसी नेता पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहें। प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह हो चुकी है। इसलिए जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए नेता और कार्यकर्ता पूरी क्षमता से जुट जायें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.