जागरूक ब्राह्मण महासंघ 300 जिलों में सौंपेगा ज्ञापन, पीएम मोदी और सीएम योगी से 15 मांग

चिंतन : जागरूक ब्राह्मण महासंघ 300 जिलों में सौंपेगा ज्ञापन, पीएम मोदी और सीएम योगी से 15 मांग

जागरूक ब्राह्मण महासंघ 300 जिलों में सौंपेगा ज्ञापन, पीएम मोदी और सीएम योगी से 15 मांग

Tricity Today | पत्र

Meerut : ब्राह्मण समाज की प्रमुख संस्था राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ 30 मई को देशभर के म। यह जानकारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। दोनों राष्ट्रीय नेताओं से महासंघ 15 मांग की हैं।

महासंघ के अध्यक्ष आरडी शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज के दो शिरोमणि महर्षि परशुराम और आचार्य चाणक्य रहे हैं। इन दोनों महापुरुषों ने राजसत्ता और परिवारवाद को प्राचीन काल में चुनौती दी थी। लोकतंत्र की स्थापना के लिए इन दोनों ने राज परिवारों को उखाड़ फेंका था। वर्तमान समय में ठीक यही कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। इन दोनों नेताओं ने भी परिवारों की सत्ताओं को ना केवल चुनौती दी अपितु समाप्त कर दिया है।

आरडी शर्मा ने आगे कहा, "ब्राह्मण स्वभाव से राष्ट्रवादी होता है। समाज और धर्म के लिए जीवनपर्यंत कार्य करता है। ब्राह्मण समाज ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सदैव प्राणों की आहुति दी हैं। ऐसे में शासन की जिम्मेदारी है कि समाज की रक्षा करें और ब्राह्मण समाज का विकास करें। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ इसी दिशा में प्रत्यनशील है। महासंघ की देश के 300 जिलों में सक्रिय इकाई स्थापित हो चुकी हैं। हम लोग 30 मई को एकसाथ सभी जिला मुख्यालयों पर पीएम और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।"

प्रधानमंत्री से महासंघ की 15 मांग
  1. भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करें।
  2. आचार्य चाणक्य की मूर्ति देश के प्रत्येक विश्वविद्यालय में अनिवार्य रूप से स्थापित की जाए।
  3. देश के मठ-मंदिरों में आचार्य और पुजारी केवल ब्राह्मण होने चाहिए। सरकार उनके लिए न्यूनतम वेतन निर्धारित करे।
  4. देश में एक ब्राह्मण आयोग का गठन किया जाए। जिसके सभी सदस्य ब्राह्मण जाति के होने चाहिए।
  5. देश के सभी जिलों में आचार्य चाणक्य के नाम पर गुरुकुल की स्थापना की जाए। जिसमें वेद और शास्त्रों की पढ़ाई की जाए। इन गुरुकुल में नियुक्त किए जाने वाले आचार्यों के वेतन का वहन सरकार करें।
  6. कक्षा 6 से लेकर 12 तक की पढ़ाई में वेद और शास्त्रों को शामिल किया जाए।
  7. भारतीय सेना में ब्राह्मण रेजिमेंट की स्थापना की जाए। अंग्रेजों के समय में ब्राह्मण रेजिमेंट थी, अब क्यों नहीं?
  8. कश्मीर को बचाते हुए मेजर सोमनाथ शर्मा शहीद हुए थे। देश का पहला परमवीर चक्र उन्हें दिया गया था। कश्मीर में एक जिले का नाम मेजर सोमनाथ के नाम पर रखा जाए।
  9. भगवान परशुराम की जन्मस्थली को बड़े पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। इसका खर्च सरकार वहन करे।
  10. अरुणाचल प्रदेश में भगवान परशुराम कुंड को बड़े टूरिज्म स्पॉट के तौर पर विकसित किया जाए।
  11. गौतमबुद्ध नगर के जेवर क्षेत्र में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखा जाए।
  12. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अकबर रोड का नाम बदलकर 1857 की क्रांति के जनक मंगल पांडे के नाम पर रखा जाए।
  13. दिल्ली में हुमायूं रोड का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखा जाए।
  14. संस्कृत विषय को कक्षा एक से बारहवीं तक अनिवार्य रूप से लागू किया जाए।
  15.  उत्तर प्रदेश में किसी एक राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखा जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.