सपा ने कसा तंज, कहा- नाकारा मंत्री के देखो संस्कार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उल्टा झंडा लहराया : सपा ने कसा तंज, कहा- नाकारा मंत्री के देखो संस्कार

सपा ने कसा तंज, कहा- नाकारा मंत्री के देखो संस्कार

Google Image | Video Viral

Noida Desk : सपा सुप्रीम अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर हमेशा हमलावर रहते हैं। सपा सुप्रीमो ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते, जब वो प्रदेश की सरकार और उसके मंत्रियों को कटघरे में न खींचते हों। ताजा मामले में समाजवादी पार्टी के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया गया है।  भाजपा पर निकाली भड़ास
सपा ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है वीडियो 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन का है। उसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रैली में दिखाई दे रहे हैं। उसमें वो एक खुली जीप पर सवार होकर अपने हाथ में तिरंगे को लहराते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, जिस तिरंगे को उपमुख्यमंत्री लहरा रहे हैं वो उलटा है। इसी को सपा ने शेयर किया है। उन पर जमकर भड़ास निकाली है। सपा ने इस पोस्ट के जरिए भाजपाइयों की देशभक्ति को दिखावा करार दिया है। इसे देश का अपमान करने वाला बताया है।

भाजपा के छापेमार उपमुख्यमंत्री लहरा रहे उलटा तिरंगा!
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपनी रैली में उलटा तिरंगा लहरा रहे हैं।
देश का अपमान करने में नंबर 1 हैं भाजपाई, इनकी देशभक्ति सिर्फ दिखावे की है।
नाकारा मंत्री के देखो संस्कार, भारत को कर रहे हैं शर्मसार।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.