मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे धीरेन्द्र सिंह, बोले- ऐसी महान आत्माएं युगों में आती हैं

श्रद्धासुमन : मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे धीरेन्द्र सिंह, बोले- ऐसी महान आत्माएं युगों में आती हैं

मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे धीरेन्द्र सिंह, बोले- ऐसी महान आत्माएं युगों में आती हैं

Tricity Today | मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने सैफई पहुंचे धीरेन्द्र सिंह

Saifai : गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह बुधवार को सैफई पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उन्होंने नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान धीरेंद्र सिंह और अखिलेश यादव के बीच चर्चा हुई। धीरेंद्र सिंह ने कहा, "नेताजी मुलायम सिंह यादव जैसे जन नेता युगों में पैदा होते हैं। उनके जाने से खाली हुआ स्थान भरना किसी के लिए भी आसान बात नहीं है।"
Image
धीरेंद्र सिंह ने सैफई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। धीरेंद्र सिंह ने कहा, "मुलायम सिंह यादव अपने पीछे समृद्ध समाजवादी विचारधारा को छोड़ कर गए हैं। जिस पर आगे बढ़कर समाज, उत्तर प्रदेश और राष्ट्र के कल्याण में सहयोग किया जा सकता है। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने ना केवल उत्तर प्रदेश बल्कि भारतीय राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनके जाने से खाली हुए स्थान को भर पाना लगभग असंभव है।"

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने धीरेंद्र सिंह से उनकी कुशलक्षेम पूछी। हादसे में लगी चोट और ऑपरेशन के बारे में भी जानकारी ली। आपको बता दें कि पिछले दिनों साइकिल करते वक्त धीरेंद्र सिंह दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसमें उनकी कोहनी टूट गई थी। उस वक्त राज्य की सड़कों पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था। धीरेन्द्र सिंह के साथ सचिन भारद्वाज भी सैफई पहुंचे। इससे पहले सचिन भारद्वाज ने सैफई जाकर अखिलेश यादव और धीरेंद्र सिंह की फोन पर बात करवाई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.