डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर लगाई कर्मचारियों को फटकार

Mahoba News : डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर लगाई कर्मचारियों को फटकार

डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर लगाई कर्मचारियों को फटकार

Google Image | जिला अस्पताल

Mahoba News : जिलाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार मिल रही थी। इसी के मद्देनजर व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में लापरवाही मिलने के बाद जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। साथ ही 72 घंटे के भीतर सभी व्यवस्थाओं को सही करने का निर्देश दिया है।

आखिर पूरा मामला क्या जाने 
दरअसल, आपको बता दें कि महोबा में स्वास्थ्य सेवाएं बे पटरी हैं। आये दिन इलाज के अभाव में मरीजों की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। महोबा जिला अस्पताल हो या महिला अस्पताल दोनों ही जगह आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर की कमी और संसाधनों का अभाव मरीजों के लिए मुसीबत का कारण बने हैं। बीते कई दिनों से चर्चा में महोबा जिला अस्पताल और महिला अस्पताल है, जहां पर फैली अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए डीएम ने सख्त तेवर अख्तियार कर लिए हैं। 

जिला अधिकारी ने अचानक किया निरीक्षण 
डीएम मनोज कुमार अचानक शाम के समय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां उनके द्वारा इमरजेंसी वार्ड सहित सभी वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने जिला अस्पताल के सभी अनुभागों का जायजा लिया साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से बातचीत भी की। यही नहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से भी मिल रहे स्वास्थ्य लाभ को लेकर जानकारी हासिल की है। डीएम के निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा भी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी : डीएम
जिला अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ सूचनाएं उन्हें मिल रही थी, जिन्हें सही करने के लिए यह निरीक्षण किया गया है। जिला अस्पताल में मौजूद संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग कैसे किया जाए इसको लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगले 48 से 72 घंटे में सभी  अवस्थाओं को दूर कर स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कर ली जाएंगी और आने वाले मरीजों को अच्छा इलाज मिल सकेगा।

डीएम मनोज कुमार का मानना है कि जो संसाधन स्वास्थ्य विभाग के पास हैं, उनका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन संसाधनों का कैसे उपयोग किया जाए उसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। जिससे आम जनमानस को सही स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.