डॉक्टर ने 5 महीने के भ्रूण को बताया मृत, दफनाने गए तो निकला जिंदा

हापुड़ में एक मामला ऐसा भी : डॉक्टर ने 5 महीने के भ्रूण को बताया मृत, दफनाने गए तो निकला जिंदा

डॉक्टर ने 5 महीने के भ्रूण को बताया मृत, दफनाने गए तो निकला जिंदा

Tricity Today | डॉक्टर ने 5 महीने के भ्रूण को बताया मृत

Hapur News : कुदरत भले ही ना चाहे, वह कैसे-कैसे खेल खेलती है। किसी को मृत तो किसी को जन्म देती है, कुछ ऐसा ही मामला नगर के कोठी गेट स्थित एक अस्पताल में देखने को मिला, जहां एक अस्पताल में भर्ती होने के लिए आई एक महिला की चिकित्सकों ने मृत भ्रूण बताकर उसकी डिलीवरी कर दी।

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक गांव सलाई के रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी 5 महीने की गर्भवती थी। रविवार की शाम को उसे कोठी गेट स्थित एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, अस्पताल में महिला को अधिक प्रसव पीड़ा होने के बाद उसके भ्रूण को मृत बता कर कूड़े में फेंक दिया, इसके बाद परिजन भ्रूण को लेकर गांव की ओर चले गए।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा 
तभी अचानक से उसके अंदर सास आ गई। परिजनों ने नवजात को नगर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जहां पर चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। जिसके बाद आरोप है, कि उसे कूड़े में फेंक दिया गया। बाद में जब परिजनों ने कूड़े के ढेर से भ्रूण को निकालकर घर लेकर गए तो उसमें सांस चल रही थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.