करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ी, गिरफ्तारी का वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर : करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ी, गिरफ्तारी का वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ी, गिरफ्तारी का वारंट जारी, जानिए पूरा मामला

Google Image | सपना चौधरी

Lucknow News : करोडों लोगों के दिल पर राज करने वाली, हरियाणवी सिंगर और मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ था। एक डांस कार्यक्रम रद करने और टिकट का पैसा भी वापस नहीं करने के मामले में हाजिर न होने पर अदालत ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने बुधवार को चौधरी के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को 22 नवंबर तक इस पर अमल करने को कहा, जो मामले की सुनवाई की अगली तारीख है। 

इनके खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
दारोगा फिरोज खान ने 14 अक्टूबर 2018 को इस सिलसिले में आशियाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में सपना के अलावा कार्यक्रम के आयोजक जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय को भी आरोपी बनाया गया था। दरअसल अदालत इस मामले में सपना के खिलाफ आरोप तय करेगी जिसके लिए आरोपी की उपस्थिति आवश्यक है। सपना चौधरी ने पहले भी अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था लेकिन उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया गया था। 

ये है मामला
आरोप है कि सपना चौधरी को 13 अक्टूबर 2018 को स्मृति उपवन में कार्यक्रम पेश करना था। जिसके लिए 300 रुपये प्रति टिकट की दर से टिकट बेचे गए थे। कार्यक्रम के लिए स्मृति उपवन में हजारों की संख्या में लोग आए थे लेकिन जब सपना रात 10 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचीं तो भीड़ ने टिकट का पैसा वापस देने की मांग को लेकर हंगामा किया। हालांकि, उन्हें पैसे वापस नहीं किए गए। अदालत इस प्रकरण में मामला खत्म करने के अनुरोध वाली सपना चौधरी की याचिका को पहले ही खारिज कर चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.