इस जिले में महिला मिली पॉजिटिव, कोरोना की तरह बच्चों और बुजुर्ग को बना रहा शिकार

HMPV वायरस की यूपी में दस्तक : इस जिले में महिला मिली पॉजिटिव, कोरोना की तरह बच्चों और बुजुर्ग को बना रहा शिकार

इस जिले में महिला मिली पॉजिटिव, कोरोना की तरह बच्चों और बुजुर्ग को बना रहा शिकार

Tricity Today | Symbolic Photo

Lucknow News : देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी अब HMPV वायरस ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में HMPV वायरस का पहला मामला सामने आया है। लखनऊ में एक 60 वर्षीय महिला के भीतर HMPV वायरस मिला है। जिसके बाद लखनऊ स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले की पुष्टि लखनऊ में स्थित बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर सुशील चौधरी ने की है। 

तत्काल इलाज शुरू किया
डॉक्टर सुशील चौधरी ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11:00 बजे महिला को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया था। महिला के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिसमें पाया गया कि 60 वर्षीय महिला की HMPV की रिपोर्ट पॉजिटिव है। जिसके बाद तत्काल महिला का इलाज शुरू किया गया।

देश में अभी तक 9 मामले आए
आपको बता दें कि भारत में अभी तक HMPV वायरस के 9 मामले सामने आ चुके हैं। सबसे पहले कर्नाटक में HMPV वायरस का मामला सामने आया था। उसके बाद से ही केंद्र सरकार ने उसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया। केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में HMPV का मामला सामने आने के बाद चिंता का विषय बढ़ गया है। 

छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को चपेट में ले रहा
बताया जा रहा है कि यह HMPV वायरस सबसे ज्यादा छोटे बच्चों और बुजुर्ग लोगों को चपेट में ले रहा है। आपको याद होगा कि कोरोना ने भी ऐसी दस्तक दी थी। कोरोना वायरस ने सबसे पहले छोटे बच्चे और बुजुर्ग लोगों को चपेट में लिया गया था। उसके बाद तेजी के साथ वैश्विक महामारी फैल गई।

क्या है HMPV वायरस?
HMPV एक RNA वायरस है। यह मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार और सांस लेने में कठिनाई जैसे होते हैं। यह वायरस छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को अधिक प्रभावित करता है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या किसी दूषित सतह को छूने से यह तेजी से फैल सकता है।

भारत सरकार ने इस मामले पर क्या कहा?
भारत सरकार ने स्थिति को गंभीर मानने से इनकार किया है, लेकिन एहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि चीन में बढ़ते मामलों के बावजूद भारत में इस वायरस को लेकर कोई असामान्य स्थिति सामने नहीं आई है। मंत्रालय का कहना है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) HMPV के मामलों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। साथ ही अस्पतालों को तैयार रहने और आवश्यक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

क्या भारत में खतरा है?
विशेषज्ञों का कहना है कि HMPV कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का रूप नहीं लेगा। यह वायरस वर्ष 2001 में नीदरलैंड में पहली बार पहचाना गया था। अब तक अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और चीन समेत कई देशों में पाया जा चुका है। इसके संक्रमण का दायरा सीमित है। यह गंभीर बीमारी नहीं मानी जाती।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.