यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई हादसे, 3 की मौत और 13 लोग घायल

कोहरे का कहर : यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई हादसे, 3 की मौत और 13 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण कई हादसे, 3 की मौत और 13 लोग घायल

ANI | यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण हादसा

गुरुवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह अलग-अलग स्थानों पर कई हादसे हुए हैं। जिसकी वजह से काफी गाड़ियां हादसे का शिकार हुई हैं। इन हादसों में 13 लोग घायल हुए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ से नोएडा की तरफ आती हुई एक मैक्स पिकअप गाड़ी कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही तीन स्लीपर बस एक दूसरे से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी स्थानों पर हादसे हुए हैं। माइलस्टोन 109 के समीप दो कैंटर भी आपस में टकरा गए हैं। दोनों व्यक्ति घायल हो गए हैं। हालांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

23 दिन पहले भी यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में कार में सवार 5 लोग जिंदा जल गए थे। यह हादसा गलत दिशा में आ रहे एक कंटेनर की वजह से हुआ था। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे खंदौली थाना क्षेत्र में हुआ था। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक आगरा से नोएडा की तरह एक स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 32 केवी 6788) आ रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के नजदीक गलत दिशा में आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। जिसमें 5 लोग जिंदा जल गए थे।

दो महीने पहले यमुना एक्सप्रेसवे एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें रोडवेज बस में इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मारी थी। इस हादसे में इनोवा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.