उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

BIG BREAKING: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

Social Media | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने अपनी कोरोना की जांच करवाई थी। यह रिपोर्ट थोड़ी देर पहले ही उनको प्राप्त हुई है। जिसमें अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट करके दी है।

अखिलेश यादव ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करते हुए कहा है कि "अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आप को अब से अलग कर दिया है और मेरा घर पर ही उपचार शुरू हो गया है।" अखिलेश यादव ने कहा कि " पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन सभी लोगों से विनम्र अपील है कि वह भी अपनी कोरोना की जांच करवा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।"

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से फैलते जा रहे हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ्तर में भी कोरोना संक्रमण पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह, ओएसडी अभिषेक सिंह और सीएम के प्रमुख सचिव एसपी गोयल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनका अब इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 18021 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और इसी समय के दौरान 85 लोगों की पूरे उत्तर प्रदेश में इस गंभीर संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। बढ़ते कोरोना महामारी को देखते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक बार फिर लॉकडाउन पर चर्चा करने का आदेश दिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उत्तर प्रदेश के जिलों में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में लोग रात के 10:00 बजे के बाद और सुबह 5:00 बजे से पहले नहीं घूम सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.