गंगा जी को चढ़ाई गई 1100 मीटर लंबी चुनरी, जानिए क्यों

उत्तर प्रदेश : गंगा जी को चढ़ाई गई 1100 मीटर लंबी चुनरी, जानिए क्यों

गंगा जी को चढ़ाई गई 1100 मीटर लंबी चुनरी, जानिए क्यों

Tricity Today | गंगा जी को चढ़ाई गई 1100 मीटर लंबी चुनरी

- धार्मिक आयोजन के दौरान गंगा की धारा का किया गया दूध ,शहद और घी से अभिषेक

- गंगा में चढ़ी चुनरी लोगों को साड़ी के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वितरित किया जाएगा

छोटी काशी कही जाने वाली कानपुर के सिद्धनाथ घाट में गंगा घाट से एक किनारे से दूसरे किनारे तक ग्यारह सौ मीटर चुनरी चढ़ाकर जलधारा का श्रंगार किया गया। खास बात यह है की गंगा मां पर चढ़ी साड़ी रूपी चुनरी को प्रसाद के रूप में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वितरित किया जाएगा।

मां गंगा सेवा समिति की ओर से हुए आयोजन में  शहरवासियों ने भी शिरकत किया। आयोजन में चुनरी चढ़ाए जाने के साथ ही मां गंगा में 101 किलो दूध, 51 किलो दही, 5 किलो शहद, 5 किलो शक्कर और 5 किलो पंचामृत का भोग भी लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल योगी अरुण पुरी चेतन्य जी महाराज ने जानकारी दी कि पतित पावनी मां गंगा के तट पर नेपाल से आए महाराज रमेश गिरी जी ने समाधि ली थी। रमेश गिरी जी को घाट में रहने वाले लोग नेपाली बाबा नाम से भी जानते हैं। उन्होंने काफी समय तक सिद्धनाथ घाट में रहते हुए गंगा की सेवा की थी। समाधि लिए जाने के बाद आश्रम की ओर से हर वर्ष उनकी याद में यह कार्यक्रम आयोजित होता है।

महिलाएं दान करती हैं साड़ियां : मां गंगा सेवा समिति की ओर से जानकारी दी गई कि गंगा में अर्पित की जाने वाली साड़ियां शहर की महिलाओं की ओर से दान की जाती हैं। साड़ियों को चुनरी के रूप में मां गंगा को अर्पण किया जाता है। इसके बाद समिति की ओर से साड़ियां वापस सुखाकर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वितरित कर दी जाती हैं।

पूजन के रूप में समाज सेवा : समिति के सदस्यों का मानना है कि महाराज जी की ओर से वर्ष में दो बार शहर में लगभग 20 हज़ार साड़ियां आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वितरित कर दी जाती हैं। इससे गर्मियों और सर्दियों दोनों ही मौसम में अत्यंत गरीब महिलाओं को साड़ियां उपलब्ध हो जाती हैं। महाराज जी के संकल्प के अनुसार शहर वासियों को भी यह जानकारी है। इसलिए महाराज जी को लोग खुद आकर साड़ियां उपलब्ध करा जाते हैं।

27 गंगा घाटों पर आयोजन : समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि महाराज जी की ओर से गंगा दशहरा पर भी एक बड़ा आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में शहर के 27 घाटों को शामिल किया जाता है। 2 दिन चलने वाले इस आयोजन में लगभग 20 हजार साड़ियां गंगा जी में चुनरी के रूप में चढ़ाई जाती हैं। गंगा दशहरा पर होने वाले आयोजन में भी अर्पित की गई साड़ियों को वापस सुखाकर आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं को वितरित कर दी जाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.