इस माफिया की संपत्तियों पर कसेगी शिकंजा, करीबियों को पकड़ने की छापेमारी तेज

BREAKING गोरखपुर पुलिस पहुंची नोएडा : इस माफिया की संपत्तियों पर कसेगी शिकंजा, करीबियों को पकड़ने की छापेमारी तेज

इस माफिया की संपत्तियों पर कसेगी शिकंजा, करीबियों को पकड़ने की छापेमारी तेज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida|Gorakhpur News : सीएम सिटी गोरखपुर के माफिया अजीत शाही के खिलाफ शिकंजा कसता ही जा रहा है। पिछले कई सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए खुद को अपराधियों की लिस्ट से बाहर रखने वाले शाही को ना सिर्फ जिले के टॉप-10 माफियाओं की सूची में शामिल किया गया है, बल्कि अब वह प्रदेश के माफियाओं की लिस्ट में भी शामिल हो गया है। माफिया अजीत शाही की संपत्ति और उसके करीबियों पर छापेमारी के लिए नोएडा में एक टीम पहुंची है। जहां ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह जानकारी गोरखपुर पुलिस की ओर से दी गई है।

लखनऊ और नोएडा में अच्छी खासी सम्पत्ति
प्रदेश के माफिया की नामी और बेनामी सम्पत्ति के बारे में पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं जमानतदारों की कुंडली तैयार कर उनसे भी पूछताछ कर रही है। अजीत शाही अभी तक सफेदपोश बनकर खुद को बचाने का प्रयास करता रहा है लेकिन बैंक कर्मियों को धमकी के मामले में जबसे वह शिकंजे में आया है। तबसे पुलिस ने उसकी सम्पत्ति का पूरा ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। पुलिस को पता चला है कि माफिया अजीत की लखनऊ और नोएडा में भी अच्छी खासी सम्पत्ति है। पुलिस की दो टीमों को इन दोनों शहरों में भेज कर अथॉरिटी के जरिए सम्पत्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अजीत शाही जेल में बंद है।

पुलिस के लिए चुनौती
दूसरी तरफ माफिया विनोद की गिरफ्तारी बड़ी चुनौती माफिया विनोद की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। विनोद की तलाश में शहर-शहर न सिर्फ टीमें खाक छान रही है बल्कि जिलों में उसके खिलाफ केस दर्ज है वहां की कचहरियों में भी पुलिस की नजर है। पुलिस की कोशिश है कि जिस तरह से माफिया अजीत शाही और सुधीर सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था उस तरह से विनोद सरेंडर न करने पाए। कम से कम विनोद को गिरफ्तार कर पिछली दो नाकामयाबी को पुलिस कामयाबी में बदलना चाहती है। पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम 25 घोषित किया है।

संपत्ति को पुलिस करेंगी जब्त
गोरखपुर पुलिस ने बताया कि माफिया और उसके साथियों की तलाश चल रही है। साथ ही माफिया की सम्पत्ति और उनके जमानतदारों की जांच की जा रही है। अजीत की सम्पत्ति गोरखपुर से बाहर के शहरों में पता चला है। एक टीम नोएडा भेजकर तस्दीक कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन से भी उनके बारे में सूचना मांगी गई है। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। माफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति को पुलिस जब्त कराएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.