सेक्सवर्धक गोलियां खाकर नवेली दुल्हन के साथ मनाई सुहागरात, मेहंदी उतरने से पहले उठी अर्थी

यूपी में शर्मनाक मामला : सेक्सवर्धक गोलियां खाकर नवेली दुल्हन के साथ मनाई सुहागरात, मेहंदी उतरने से पहले उठी अर्थी

सेक्सवर्धक गोलियां खाकर नवेली दुल्हन के साथ मनाई सुहागरात, मेहंदी उतरने से पहले उठी अर्थी

Tricity Today | symbolic Image

Uttar Pradesh News : यूपी में एक बेहद हैरान और शर्मनाक मामला सामने आया है। यूपी के हमीरपुर में एक पति की हैवानियत ने नवेली दुल्हन की जान ले ली। अभी दुल्हन के हाथों से मेहंदी का रंग उतरा नहीं और अर्थी उठ गई। अगर आपको नवेली दुल्हन की मौत के सही कारणों का पता चल जाएगा तो आप भी हैरान हो जाओगे। दूल्हे ने अपनी नवेली दुल्हन के साथ सेक्सवर्धक गोलियां खाकर यौन सम्बन्ध बनाए। जिसकी वजह से उनके प्राइवेट पार्ट बुरी तरीके से जख्मी हो गए और इन्हीं कारणों से नवेली दुल्हन की मौत हुई।

3 फरवरी को हुई थी शादी
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। हमीरपुर में रखने वाली आरती (काल्पनिक नाम) की शादी बीते 3 फरवरी 2024 को हुई थी। दूल्हा संजू (काल्पनिक नाम) बना और उसकी बारात उरई से आई थी। आरती के माता-पिता नहीं है। इसलिए भाई ने ही पूरी जिम्मेदारी निभाई। 

7 फरवरी को अस्पताल में एडमिट हुई नवेली दुल्हन
जानकारी के अनुसार बीते 4 फरवरी को आरती को संजू के साथ विदा किया गया। आरती की भाभी ने बताया कि वह अपने पति के साथ 7 फरवरी को कानपुर में एक शादी-समारोह में शामिल होने गई थी। उसी समय आरती का उनके पास कॉल आया। आरती ने उन्हें बताया कि उसकी तबियत सुहागरात के बाद खराब हो गई। उसको उल्टियां हो रही है। जिसके बाद वह विवाह को छोड़कर उरई अपनी ननंद को देखने गई। उसके बाद भाभी और भैया ने आरती को इलाज के लिए कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया। 

प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध से जख्मी हुए प्राइवेट पार्ट
इलाज के दौरान पता चला कि आरती के प्राइवेट पार्ट बुरी तरीके से जख्मी है। उसके साथ प्राकृतिक और अप्राकृतिक संबंध बनाए गए। काफी समय तक लगातार यौन संबंध बनाए गए, जिसकी वजह से उसके प्राइवेट पार्ट में काफी गहरी चोट आई। इस मामले का पता चलने पर भाभी ने आरती से सवाल-जवाब किए। हकीकत जानने के बाद आरती के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

शादी के 7 दिन बाद दुल्हन की मौत
आरती ने भाभी को बताया कि उसके पति संजू ने सेक्सवर्धक गोलियां खाकर उसके साथ लम्बे समय तक यौन संबंध बनाए। मना करने पर भी प्राकृतिक के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। जिसकी वजह से उनकी ऐसी हालत हो गई। इलाज के दौरान आरती की हालत नाजुक हो गई और शादी के ठीक 7 दिन बाद नवेली दुल्हन ने कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, इस मामले में अब आरती के भाई की शिकायत पर उरई जालौन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला इस समय यूपी में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों को हैरानी है कि आखिरकार एक पति इसका बड़ा हैवान कैसे बन सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.