सुहागरात के बाद कश्मीर में खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन की जान बचाने के लिए भेजना पड़ा हवाईजहाज

यूपी में एक विवाह ऐसा भी : सुहागरात के बाद कश्मीर में खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन की जान बचाने के लिए भेजना पड़ा हवाईजहाज

सुहागरात के बाद कश्मीर में खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन की जान बचाने के लिए भेजना पड़ा हवाईजहाज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Bareilly News : उत्तर प्रदेश में विवाह के बाद एक से बढ़कर एक अनोखे मामले देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक मामला बरेली से आया है। जहां पर शादी के बाद पति अपनी नवेली दुल्हन के साथ हनीमून पर कश्मीर लेकर चला गया, लेकिन सुहागरात के बाद हनीमून पर जब बदायूं की दुल्हन को अपने बरेली के दूल्हे के बारे में सच्चाई का पता चला तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपने पिता को कॉल किया और पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पिता ने हवाई जहाज का टिकट बुक करा कर अपनी बेटी को वापस बदायूं बुला लिया। इसके अलावा अब दुल्हन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दूल्हे समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

26 जनवरी 2023 को हुई थी शादी
मिली जानकारी के अनुसार बरेली में रहने वाले अमन साहू की शादी बदायूं में रहने वाली अश्रिता से हुई थी। दोनों की शादी बीते 26 जनवरी 2023 को हुई थी। अश्रिता का कहना है कि शादी की पहली रात यानी कि सुहागरात के दिन ही उसके पति का व्यवहार ठीक नहीं था। उसके बावजूद भी उसने कुछ नहीं बोला, लेकिन हद तो हनीमून पर हो गई।

शादी में 35 लाख रुपए खर्च किए
दुल्हन के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में लाखों रुपए के आभूषण दिए थे। इसके अलावा पूरी शादी में करीब 35 लाख रुपए खर्च किए गए थे, लेकिन लालची लोगों का दिल जब भी नहीं भरा। उन्होंने 20 लाख रुपए अतिरिक्त की मांग की। यह मांग अश्रिता से उसके ससुराल में की गई। 

पिता ने अपनी बेटी को हवाई जहाज से बुलाया
आशिता का कहना है कि वह अपने पति के साथ हनीमून पर कश्मीर गई। वहां पर उसके पति ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे तंग आकर उसने अपने पिता को कॉल करके पूरी आपबीती सुनाई। पिता ने अपनी बेटी की जान बचाने के लिए तुरंत हवाई जहाज की टिकट बुक किया और अपनी बेटी को वापस बदायूं बुला लिया। इस तरीके से दुल्हन अश्रिता अपने पति को छोड़कर हनीमून से वापस भाग गई। अब इस मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर अश्रिता के पति अमन साहू, उसके पिता अजय साहू और सास प्रिया साहू समेत 4 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.