विधायक सुधीर सिंगला ने लगाया जनता दरबार, मौके पर किया अधिकतर समस्याओ का समाधान

गुरुग्राम : विधायक सुधीर सिंगला ने लगाया जनता दरबार, मौके पर किया अधिकतर समस्याओ का समाधान

विधायक सुधीर सिंगला ने लगाया जनता दरबार, मौके पर किया अधिकतर समस्याओ का समाधान

Tricity Today | सुधीर सिंगला ने लगाया जनता दरबार

Gurugram : गुरग्राम विधानसभा में आमजनमानस की जनसमस्याओं की सुनवाई और मौके पर ही उनके निस्तारण को लेकर जनता दरबार लगाया गया। गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला ने गुरूवार को "विधायक आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत वार्ड 15 में  जनता दरबार आयोजित कर जन समस्याएं सुनी। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला में यह कार्यक्रम सेक्टर चार स्थित सामुदायिक केंद्र भवन में आयोजित किया गया था।

अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
सुधीर सिंगला ने बताया कि वार्ड 15 में आयोजित जनता दरबार में आज सेक्टर 4 और 7, सेक्टर 7 एक्सटेंशन, कृष्णा कॉलोनी और न्यू कॉलोनी से दर्जनों लोग आए। लोगो ने उनके समक्ष करीब 80 समस्याएँ रखी, जिसमें अधिकतर समस्याएं जलभराव व सफाई व्यवस्था से संबंधित थी। लोगों की समस्याएं सुनते हुए सिंगला ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। वहीं कुछ समस्याओं के समाधान के लिए समयसीमा तय करते हुए उनकी समस्या का निदान करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

प्रत्येक वीरवार को लगाए जा रहे हैं वार्डवार जनता दरबार 
विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से गुड़गाँव विधानसभा क्षेत्र प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा है लेकिन जिस तीव्र गति से वे जनता दरबार लगाकर लोगों की जनसमस्याओं का निवारण कर रहे है, शायद ही पूर्व में किसी ने ऐसे कार्यक्रम किए हों। विधायक सिंगला द्वारा गुरुग्राम विधानसभा में प्रत्येक वीरवार को वार्डवार जनता दरबार लगाए जा रहे हैं। जिसमें आमजन की छोटी समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर निपटारा करने के साथ-साथ अन्य समस्याओं के लिए भी संबधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उसके निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

सभी वार्डो में किए जाएंगे जनता दरबार आयोजित 
सुधीर सिंगला ने कहा कि उनकी विधानसभा में नगर निगम के कुल 16 वार्ड हैं। जिसमें नए गुरुग्राम और पुराने गुरुग्राम में क्रमवार जनता दरबार लगाए जा रहे हैं। विधानसभा के सभी वार्डो में जनता दरबार आयोजित करने में करीब छह महीने का समय लगेगा। एक बार सभी वार्डो का क्रम पूरा होने पर पुनः इसी क्रम में फिर से सभी वार्डो में जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे। जिसमें नई समस्याओं की सुनवाई के साथ-साथ जनता दरबार में पूर्व में सुनी गई समस्याओं और उसके निवारण की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की जाएगी। 

शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बिच का होगा समय 
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। ऐसे में यदि कोई नागरिक अन्य दिनों में अपनी फरियाद लेकर आना चाहे तो वह प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच शमा टुरिस्ट कॉम्प्लेक्स के सामने अपने कार्यालय में जन समस्याओं की सुनवाई करते हैं। इस अवसर पर वार्ड 15 की पार्षद सीमा पाहुजा सहित  विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.