शादी का झांसा देकर विदेशी महिला से करता रहा दुष्कर्म, मन भर जाने के बाद किया ब्लॉक, जानिए पूरा मामला

गुरुग्राम : शादी का झांसा देकर विदेशी महिला से करता रहा दुष्कर्म, मन भर जाने के बाद किया ब्लॉक, जानिए पूरा मामला

शादी का झांसा देकर विदेशी महिला से करता रहा दुष्कर्म, मन भर जाने के बाद किया ब्लॉक, जानिए पूरा मामला

google photo | symbolic

Gurugram : गुरुग्राम में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गुरुग्राम में विदेशी महिला का भरोसा जीता उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी युवक ने मन भर जाने के बाद किए गए वादों से मुंह मोड़ लिया और विदेशी महिला का नंबर ब्लॉक मार दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। 

6 महीने पहले हुई थी दोस्ती 
पुलिस ने बताया कि ताइवानी महिला(53) 2017 से गुरुग्राम में रह रही है। वह एक एनजीओ मैं भी काम करती है महिला की दोस्ती करीब 6 महीने पहले रविंद्र विश्वकर्मा से हुई थी। रविंद्र विश्वकर्मा एक क्लीनिक में काम करता है  आरोपी रविंद्र कि पहले तो महिला से दोस्ती हुई फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 

आरोपी ने शादी करने से किया इनकार 
महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन अब आरोपी शादी के लिए किए गए वादे को भूल गया और शादी करने से इनकार कर रहा है। आरोपी ने पीड़ित महिला का नंबर भी ब्लॉक कर दिया जिसे महिला ने परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की है 

पुलिस का बयान 
सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर-53 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है पुलिस आरोपी की तलाश में अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.