यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले, विजय किरण आनंद गोरखपुर के डीएम नियुक्त, देखें लिस्ट

BIG NEWS: यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले, विजय किरण आनंद गोरखपुर के डीएम नियुक्त, देखें लिस्ट

यूपी में आईएएस अफसरों के तबादले, विजय किरण आनंद गोरखपुर के डीएम नियुक्त, देखें लिस्ट

Google Image | प्रतीकात्मक तस्वीर

Uttar Pradesh News: आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश शासन ने बड़े स्तर पर आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। कुछ को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। उसे वापस ले लिया गया है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शासनादेश जारी करते हुए कहा है कि सभी अफसर अपनी नई नियुक्तियों की जगह पर कार्यभार ग्रहण करें। तत्पश्चात इसकी जानकारी शासन को उपलब्ध कराई जाए। लिस्ट के मुताबिक आईएएस अभिषेक प्रकाश से लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वीसी का चार्ज वापस ले लिया गया है। उनके स्थान पर 2014 बैच के आईएएस अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी में वीसी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कानपुर के नगर आयुक्त थे।


इन आईएएस अफसरों के हुए तबादले - 
  1. आईएएस अभिषेक प्रकाश से लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के वीसी का चार्ज वापस लिया गया। 
  2. कानपुर के नगर आयुक्त आईएएस अक्षय त्रिपाठी (2014 बैच) को लखनऊ प्राधिकरण का वीसी बनाया गया।
  3. सहारनपुर के मंडलायुक्त राजामौली हटाये गये।
  4. आईएएस विजय किरण आनंद को गोरखपुर का नया डीएम बनाया गया।
  5. आईएएस अरविंद सिंह को कानपुर विकास प्राधिकरण में वीसी नियुक्त किया गया। इससे पहले वह लखीमपुर में सीडीओ के पद पर तैनात थे।
  6. आईएएस मधुसूदन नागराज हुगली को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का वीसी बनाया गया। पहले वह वाराणसी में सीडीओ के पद पर तैनात थे।
  7. आईएएस गौरंग राठी को नगर आयुक्त वाराणसी के हटाकर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण का वीसी नियुक्त किया गया है।
  8. आईएएस सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का डीएम नियुक्त किया गया। पर वह मुज़फ़्फ़रनगर की डीएम थीं। 
  9. आईएएस चंद्र भूषण सिंह को अलीगढ़ से हटाकर मुज़फ़्फ़रनगर का डीएम बनाया गया।
  10. आईएएस शिवशरंप्पा जीएन को सीडीओ देवरिया के पद से हटाकर नगर आयुक्त कानपुर नियुक्त किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.