‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में नहीं चली तो हिंदूवादी संगठनों ने जड़ा ताला, दी यह बड़ी चेतावानी

Agra : ‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में नहीं चली तो हिंदूवादी संगठनों ने जड़ा ताला, दी यह बड़ी चेतावानी

‘द कश्मीर फाइल्स’ सिनेमाघरों में नहीं चली तो हिंदूवादी संगठनों ने जड़ा ताला, दी यह बड़ी चेतावानी

Google Image | प्रदर्शनकारियों ने किया प्रदर्शनकारियों

Agra News : फिल्म द कश्मीर फाइल्स पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हिंदू वादी संगठन से लेकर आम जनमानस तक इस फिल्म को प्रमोट करने में जुटा हुआ है। शहर में कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सिनेमाघरों में फिल्म को ना दिखाए जाने को लेकर जमकर हंगामा किया है। राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग सिनेमाघरों में जाकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिनेमा हॉल में ताला जड़ दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने मामला शांत करवा दिया है।
सिनेमाघरों में लगा दी जाएगी आग

संचालकों में मचा हड़कंप
विहिप के प्रचार प्रसार प्रमुख अभिषेक शर्मा और बजरंग दल के अनूप वर्मा, राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने संजय टॉकीज पर फिल्म के प्रदर्शन की मांग की। उनका कहना था कि जब यह सिनेमाघर संचालक छोटी फिल्में चलाते हैं तो इस फिल्म का प्रदर्शन क्यों नहीं किया जा रहा है। अगर फिल्म नहीं लगाई, तो सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी। अगर 24 घंटों के अंदर आगरा के सिनेमा घरों में द कश्मीर फाइल्स मूवी नहीं लगाई गई तो सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी। इसको लेकर सिनेमा घर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जल्द ही फिल्म को प्रदर्शित
वहीं सिनेमा हॉल के प्रबंधक का कहना है कि वो दो दिन से फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन एक शो ही मिल रहा है। जल्द ही फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारी टीम लगातार मुंबई फोन कर रहे हैं और हर कीमत पर अपने सिनेमाघरों में तक कश्मीर फेस मूवी लगवाने की कोशिश कर रहे हैं। 24 घंटों के अंदर एक शो चलाने की इजाजत मिल जाएगी।

यूपी सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री किया
आपको बता दें कि कश्मीर में वहां के पंडितों पर हुए अत्याचार को फिल्मांकित करने वाली 'द कश्मीर फाइल्स' को उत्तर प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। फिल्म पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हुई है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत सहित विदेशों में भी प्रदर्शित की जा रही है। भारत में करीब ढाई हजार पर्दों पर एक साथ फिल्म का प्रदर्शन किया जा रहा है। फिल्म के पक्ष और विपक्ष में तमाम तरह के तर्क-वितर्क दिए जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.