इंडस्ट्री मिनिस्टर नंदी ने भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- देश को जोड़ने नहीं, तोड़ने निकले हैं राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश : इंडस्ट्री मिनिस्टर नंदी ने भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- देश को जोड़ने नहीं, तोड़ने निकले हैं राहुल गांधी

इंडस्ट्री मिनिस्टर नंदी ने भारत जोड़ो यात्रा पर उठाए सवाल, कहा- देश को जोड़ने नहीं, तोड़ने निकले हैं राहुल गांधी

Google Image | राहुल गांधी और नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

Uttar Pradesh : "भारत जोड़ो यात्रा" पर निकले राहुल गांधी देश को जोड़ने नहीं बल्कि तोड़ने निकले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए रीट्वीट कर यह बातें कहीं। जिसमें राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल, और गैस सिलेंडर के दाम कम न होने को लेकर प्रधानमंत्री पर सवाल उठाया था।

"मोदी जी का अंखमूंदवा विरोध आपको ले डूबा"
राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब देते हुए मंत्री नन्दी ने रिट्वीट करते हुए लिखा, "राहुल जी, गरीब और पिछड़े वर्ग के उत्थान और देश के सर्वांगीण विकास से आपको कोई मतलब नहीं है। राजकीय संसाधनों से विकास और अंत्योदय का विकास सुनिश्चित होता है। मोदी जी का अंखमूंदवा विरोध आपको ले डूबा, जरा देश की सोचिए।"

"बस केवल महंगाई का प्रोपेगेंडा बना"
नंदी ने आगे कहा, "आपको आर्थिक, सामरिक और रक्षा क्षेत्र के साथ ही हर क्षेत्र में मजबूत होता, आगे बढ़ता और विश्व का नेतृत्व कर रहा भारत दिखाई नहीं देता है। बस केवल महंगाई का प्रोपेगेंडा बना कर, अनर्गल विलाप कर रहे हैं। आप भारत को जोड़ने नहीं, बल्कि तोड़ने निकले हैं, लेकिन यहां आपको बता दें, आपकी यह साजिश कत्तई कामयाब नहीं होगी। माननीय प्रधानमंत्री जी ने भारत माता के सम्मान को गौरवशाली अतीत के बल पर ऐतिहासिक ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। पद यात्रा में आपको ये जरूर पता चल गया होगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.