कई महिलाओं की शान बनीं अनुपमा भाजपा में हुई शामिल, लोकसभा चुनाव...

आज की बड़ी खबर : कई महिलाओं की शान बनीं अनुपमा भाजपा में हुई शामिल, लोकसभा चुनाव...

कई महिलाओं की शान बनीं अनुपमा भाजपा में हुई शामिल, लोकसभा चुनाव...

Google Photo | Symbolic Photo

Lucknow News : लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। अनुपमा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अनुपमा ने देश की काफी महिलाओं को हौसला दिया और आगे बढ़ने का तरीका सिखाया। अनुपमा की गिनती वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों में होती है। वह 1995 बैच की आईपीएस अफसर है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के काफी बड़े जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कौन हैं अनुपमा
अनुपमा का जन्म 5 मार्च 1971 में लखनऊ में हुआ था। उनके पिता का नाम वाईइन सक्सेना है। अनुपमा वर्ष 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी है। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए किया। इस समय उनकी एडीजी रैंक है और आगरा में एडीजी जोन के पद पर तैनात हैं। अनुपमा की गिनती उत्तर प्रदेश के तेज-तर्रार और दिग्गज आईपीएस अधिकारियों में होती है। 

यूपी की पहले एडीजी हैं अनुपमा कुलश्रेष्ठ
कहा जाता है कि अनुपमा कुलश्रेष्ठ को देखकर काफी महिलाओं ने यूपी पुलिस की तैयारी की और आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर सेवाएं दे रहे हैं। कुल मिलाकर अनुपमा ने काफी महिलाओं को आगे बढ़ने का हौसला दिय। उनको देखकर काफी महिलाओं ने आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाया है। आपको बता दें कि अनुपमा यूपी की पहली अपर पुलिस महानिदेशक हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.