कुशीनगर में पत्रकार ने खुद को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी

सनसनीखेज : कुशीनगर में पत्रकार ने खुद को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर में पत्रकार ने खुद को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की सुबह एक पत्रकार ने अपनी ही रिवाल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली है। जानकारी होने पर पहुंचे पुलिस विभाग के अफसरों ने मौके का जायजा लिया और रिवाल्वर को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पत्रकार के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद को लेकर खुदकुशी किये जाने की बात सामने आ रही है। पडरौना कोतवाली के गांव रतनवा निवासी सुनील तिवारी एक न्यूज़ पोर्टल चलाते थे। सुनील तिवारी ने रविवार की सुबह अपनी कनपटी से रिवाल्वर सटाकर गोली मार ली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.