सीएनजी प्लांट से गैस रिसाव से मजदूर की मौत, चार गंभीर

बरेली से बड़ी खबर : सीएनजी प्लांट से गैस रिसाव से मजदूर की मौत, चार गंभीर

सीएनजी प्लांट से गैस रिसाव से मजदूर की मौत, चार गंभीर

Tricity Today | एसडीएम और सीओ ने​ किया निरीक्षण

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर आ रही है। जिले के बिथरी चैनपुर स्थित भोजपुर रामनाथ गांव में सीएनजी प्लांट से गैस का रिसाव हो गया। इससे पांच मजदूर बेहोश हो गए। आनन-फानन श्रमिकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मजदूर की मौत हो गई। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बिथरी चैनपुर स्थित भोजपुर रामनाथ गांव में सीएनजी प्लांट है। मंगलवार की देर रात उसमें गैस का रिसाव हो गया। इसकी चपेट में आने से पांच श्रमिक बेहोश हो गए। पुलिस ने श्रमिकों की मदद से उन्हें रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। जहां बिहार के वैशाली निवासी रिशु पुत्र शिव कुमार की मौत हो गयी। बेहोश मजदूरों में प्रिंस पुत्र अवधेश गोंड निवासी पिपराइच गोरखपुर, आसिफ उर्फ आरिफ पुत्र आन मोहम्मद भोजपुर बिथरी चैनपुर, इरशाद पुत्र सुल्तान बेग निवासी भगवतीपुर राजाराम बिथरी चैनपुर, शशिकांत पुत्र पप्पू कुमार सरैया मुजफ्फरपुर बिहार शामिल हैं।

एसडीएम और सीओ ने​ किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और सीओ ने स्थानीय पुलिस के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज में भर्ती चार श्रमिकों की हालत खतरे से बाहर है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.