सैफई में 3 बजे होगा दाह संस्कार, पीएम मोदी से लेकर ये दिग्गज नेता हो सकते हैं अंतिम विदाई में शामिल

Mulayam Singh Yadav : सैफई में 3 बजे होगा दाह संस्कार, पीएम मोदी से लेकर ये दिग्गज नेता हो सकते हैं अंतिम विदाई में शामिल

सैफई में 3 बजे होगा दाह संस्कार, पीएम मोदी से लेकर ये दिग्गज नेता हो सकते हैं अंतिम विदाई में शामिल

Tricity Today | Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav : मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में जाकर उनको अंतिम विदाई देंगे। बताया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सैफई गांव हो सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि और अंतिम विदाई वह उनके पैतृक गांव पहुंचकर देंगे।

इन दिग्गज नेताओं के आने की उम्मीद
सोमवार की सुबह मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। इस दौरान भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने अस्पताल में पहुंचकर अखिलेश यादव और उनके पूरे परिवार को सांत्वना दी थी। बताया जा रहा है कि सैफई गांव में योगी आदित्यनाथ के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और मायावती समेत काफी दिग्गज नेता पहुंच सकते हैं। इसको लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

27 सितंबर से बीमार थे नेताजी
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके गांव सैफई ले जाया जाएगा। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है। वह पिछले 27 सितंबर से बीमार थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

घर में तीसरे नंबर के थे मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव का जन्म यूपी के इटावा जिले में स्थित सैफई गांव में 22 नवंबर 1939 को हुआ था। मुलायम सिंह के पिता का नाम सुघर सिंह यादव और माता का नाम मूर्ति देवी था। मुलायम सिंह 5 भाई और एक बहन है। मुलायम सिंह के सबसे बड़े भाई का नाम अभय राम यादव, इसे छोटे भाई का नाम रतन सिंह यादव, उसके बाद मुलायम सिंह यादव, चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव और सबसे छोटे शिवपाल सिंह यादव है। पांच भाइयों की एक बहन है, जिनका नाम कमला देवी यादव है।

नेताजी पर लिखी कई किताबें
मुलायम सिंह पर कई पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं। इनमे पहला नाम "मुलायम सिंह यादव- चिन्तन और विचार" का है, जिसे अशोक कुमार शर्मा ने सम्पादित किया था। इसके अतिरिक्त राम सिंह और अंशुमान यादव द्वारा लिखी गई "मुलायम सिंह: ए पोलिटिकल बायोग्राफी" अब उनकी प्रमाणिक जीवनी है। लखनऊ की पत्रकार डॉ.नूतन ठाकुर ने भी मुलायम सिंह के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक महत्व को रेखांकित करते हुए एक पुस्तक लिखने का कार्य किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.