सांप घर बाड़े के तालाब में छोड़े गए दो घड़ियाल

गोरखपुर के चिड़ियाघर में आए नन्हें मेहमान : सांप घर बाड़े के तालाब में छोड़े गए दो घड़ियाल

सांप घर बाड़े के तालाब में छोड़े गए दो घड़ियाल

Tricity Today | दो घड़ियाल

Gorakhpur : रविवार को मकर संक्रांति पर शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान में सांप घर में दो नन्हें घड़ियाल को खाली पड़े बाड़ा के तालाब में छोड़ा गया। मंगलवार को प्राणी उद्यान आने वाले पयर्टक इन नन्हे घड़ियाल को सांप घर में देख सकेंगे। इन नन्हें घड़ियाल को खजनी और कैम्पियरगंज से रेस्क्यू कर प्राणी उद्यान लाया गया था। जहां प्राणी उद्यान के पशुचिकित्सक डॉ.योगेश प्रताप सिंह ने कुशल देखरेख में इन्हें नवजीवन मिला।

6 महीने की उम्र
डॉ.योगेश प्रताप सिंह बताया कि इन घड़िया की उम्र 5 से 6 माह की है। अब तक इन्हें प्राणी उद्यान के अस्पताल में प्लास्टिक के टब में रखा जा रहा था। ये अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इन्हें बड़ी और सुरक्षित जगह चाहिए। घड़ियाल के बाड़ा में इनकी उम्र को देखते हुए व्यस्क के साथ नहीं रखा जा सकता। लिहाजा सांप घर के खाली पड़े बाड़ा के तालाब में रविवार को रखा गया है। इस के रहने और खाने को लेकर खास व्यवस्था की गई है। मंगलवार से दर्शक घड़िया को देख सकेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.