यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया, नई गाइडलाइन जारी की गई

BIG BREAKING: यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया, नई गाइडलाइन जारी की गई

यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया, नई गाइडलाइन जारी की गई

Tricity Today | यूपी में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ाया गया

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लागू आंशिक लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है
  • अब सोमवार, 17 मई को समाप्त हो रहा लॉकडाउन 24 मई, सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा
  • प्रदेश में अब कोरोना वायरस के मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है
  • सक्रिय मरीजों की संख्या में भी 1,17000 से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को पूरी तरह हराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लागू आंशिक लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है। अब सोमवार, 17 मई को समाप्त हो रहा लॉकडाउन 24 मई, सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि प्रदेश में अब कोरोना वायरस के मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। साथ ही रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। सक्रिय मरीजों की संख्या में भी 1,17000 से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। 

लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महामारी को सूबे में पूरी तरह रोकने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसमें आंशिक लॉकडाउन बेहद कारगर साबित हो रहा है। क्योंकि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने में सफलता मिल रही है। जिससे नए मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। साथ ही सभी पुराने संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में इलाज मिल रहा है। बताते चलें कि इस महीने राज्य सरकार ने लॉकडाउन को चौथी बार आगे बढ़ाया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में पहले 6 मई की सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन लागू किया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 10 मई की सुबह 7:00 बजे तक लागू कर दिया गया था। मगर कोरोना के मामलों में कमी नहीं आई। तब राज्य सरकार ने आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 17 मई तक लागू किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह उच्चाधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद यह घोषणा की है। पिछले महीने वीकेंड कर्फ्यू लागू किया गया था।

इस महीने की शुरुआत में इसे बढ़ाकर प्रत्येक सप्ताह सोमवार को भी लागू करने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया था। अब 24 मई की सुबह 7:00 बजे तक दिन और रात का लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान पुलिस कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन करवाएगी। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित किया जाए। बिना वजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। दरअसल कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है। यूपी में अब कोविड के मामलों में भारी गिरावट आई है।

कोरोना कर्फ्यू और आंशिक लॉकडाउन के चलते मजदूरों और रेहडी-पटरी लगाकर गुजारा करने वालों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए इस वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार रेहडी-पटरी के जरिए गुजारा करने वालों को 1000 रूपये सहायता राशि और 3 महीने का राशन मुफ्त उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पूरी योजना बना ली गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.