यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, संक्रमण के मामले और घटाने के लिए फैसला

BIG BREAKING : यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, संक्रमण के मामले और घटाने के लिए फैसला

यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, संक्रमण के मामले और घटाने के लिए फैसला

Tricity Today | यूपी में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को पूरी तरह हराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लागू आंशिक लॉकडाउन को अब 31 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है। अब लॉकडाउन 31 मई, सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि प्रदेश में अब कोरोना वायरस के मामलों में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। साथ ही रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महामारी को सूबे में पूरी तरह रोकने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसमें आंशिक लॉकडाउन बेहद कारगर साबित हो रहा है। क्योंकि इससे कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने में सफलता मिल रही है। जिससे नए मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है। साथ ही सभी पुराने संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में इलाज मिल रहा है। बताते चलें कि इस महीने राज्य सरकार ने लॉकडाउन को चौथी बार आगे बढ़ाया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में पहले 6 मई की सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन लागू किया था। इसके बाद इसे बढ़ाकर 10 मई की सुबह 7:00 बजे तक लागू कर दिया गया था। मगर कोरोना के मामलों में कमी नहीं आई। तब राज्य सरकार ने आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाते हुए 17 मई तक लागू किया था। उसके बाद 24 मई की सुबह 7:00 बजे तक लागू कर दिया गया था। लेकिन कोरोना के मामलों में आई कमी के बाद अब 31 मई, सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा। 

इस दौरान पुलिस कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन करवाएगी। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी सेवाओं को निर्बाध रूप से संचालित किया जाए। बिना वजह घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाए। दरअसल कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है। यूपी में अब कोविड के मामलों में भारी गिरावट आई है। कोरोना कर्फ्यू और आंशिक लॉकडाउन के चलते मजदूरों और रेहडी-पटरी लगाकर गुजारा करने वालों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.