यूपी की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक हुई 57.54 प्रतिशत वोटिंग, एक क्लिक में देखें पूरा डाटा

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक हुई 57.54 प्रतिशत वोटिंग, एक क्लिक में देखें पूरा डाटा

यूपी की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक हुई 57.54 प्रतिशत वोटिंग, एक क्लिक में देखें पूरा डाटा

Google Image | symbolic Image

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम 5:00 बजे तक का रुझान आ गया है। शाम 5:00 बजे तक उत्तर प्रदेश की सभी 8 लोकसभा सीटों पर 57.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। अगर सभी सीटों की बात की जाए तो सबसे ज्यादा सहारनपुर में मतदान हुआ है। सहारनपुर में 63.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, सबसे कम रामपुर में 52.42 प्रतिशत मतदान हुआ है।

शाम 5:00 बजे तक का हाल
मुरादाबाद सीट पर शाम 5 बजे तक 57.65% मतदान
रामपुर सीट पर शाम 5 बजे तक 52.42% मतदान
पीलीभीत में शाम 5 बजे तक 60.23% मतदान
मुजफ्फरनगर में शाम 5 बजे तक 54.91% मतदान
बिजनौर सीट पर शाम 5 बजे तक 54.68% मतदान
नगीना सीट पर शाम 5 बजे तक 58.05% मतदान
कैराना सीट पर शाम 5 बजे तक 58.68% मतदान 
सहारनपुर सीट पर शाम 5 बजे तक 63.29% मतदान

कहां कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं। इसके अलावा नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की इन 8 सीटों पर कुल 1,44,01,543 मतदाता हैं और 14,845 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 18,662 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 18,734 बैलेट यूनिट और 19,603 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। लगभग 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। महिला, युवा कर्मी और दिव्यांग वोटरों के लिए कुल 224 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सी-विजिल पर अब तक 448 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 233 का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.