यूपी की 8 सीटों पर बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, जानिए एक क्लिक में 1:00 बजे तक का हाल

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी की 8 सीटों पर बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, जानिए एक क्लिक में 1:00 बजे तक का हाल

 यूपी की 8 सीटों पर बढ़ा वोटिंग प्रतिशत, जानिए एक क्लिक में 1:00 बजे तक का हाल

Google Image | Symbolic Image

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान हो रहा है। दोपहर 1:00 तक का मतदान प्रतिशत चुनाव आयोग की तरफ से जारी किया गया है। पहले चरण में जिन 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें अभी तक सबसे ज्यादा सहारनपुर में वोटिंग हुई है। अगर सबसे कम की बात की जाए तो रामपुर में कुल 32.86% मतदान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में दोपहर 1:00 बजे तक 36.96% वोटिंग हुई है।

1:00 बजे तक कितना मतदान हुआ
बिजनौर सीट पर 36.08 फीसदी मतदान
कैराना सीट पर 37.92 प्रतिशत मतदान
मुरादाबाद सीट पर 35.25 फीसदी मतदान
मुजफ्फरनगर सीट पर 34.51 फीसदी मतदान
नगीना सीट पर 38.28 फीसदी मतदान 
पीलीभीत सीट पर 38.51 फीसदी मतदान
रामपुर सीट पर 32.86 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर सीट पर 42.32 फीसदी मतदान

कहां कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं। इसके अलावा नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की इन 8 सीटों पर कुल 1,44,01,543 मतदाता हैं और 14,845 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 18,662 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 18,734 बैलेट यूनिट और 19,603 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। लगभग 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। महिला, युवा कर्मी और दिव्यांग वोटरों के लिए कुल 224 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सी-विजिल पर अब तक 448 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 233 का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.